नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से १९वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। वे आयोजन को संबोधित भी करेंगे।प्रधानमंत्री आज रोजगार मेला में 51 हजार से अधिक नव-नियुक्त युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्ति पत्र बांटेंगे। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि देशभर के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और सशक्तीकरण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता निरंतर बनी हुई है।यह रोजगार मेला देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित होगा। चयनित अभ्यर्थी रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, वित्तीय सेवाएं और उच्च शिक्षा सहित विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देंगे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal