Wednesday , October 28 2026

टीवीएस क्रेडिट के कारोबार में 31% की बढ़ोतरी, मुनाफे में 19% उछाल

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। टीवीएस क्रेडिट सर्विसेज लिमिटेड ने 2026 को समाप्त तिमाही और छमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही की तुलना में वितरण में 31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। टीवीएस क्रेडिट ने दूसरी तिमाही वित्त वर्ष 2026-27 में कुल आय 2029 करोड़ रुपये दर्ज की। जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है और कर पश्चात लाभ 243 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 19 प्रतिशत की वृद्धि है। 

30 सितंबर 2026 तक एयूएम 33,818 करोड़ रुपये रहा, जो 30 सितंबर 2025 की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है। कुल आय 2029 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है। कर पश्चात लाभ 243 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है।

पहली छमाही वित्त वर्ष 2026-27 के मुख्य आंकड़े इस प्रकार हैं। 30 सितंबर 2026 तक एयूएम 33,818 करोड़ रुपये रहा, जो 22 प्रतिशत की वृद्धि है। पहली छमाही में कुल आय 3948 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की पहली छमाही की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है। कर पश्चात लाभ 452 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक है।