Monday , October 26 2026

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज में मोटोरोला के स्मार्टफोन पर खास छूट

नई दिल्ली (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। प्रमुख एआई स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 2026 के दौरान बिग बिलियन मोटो डील्स के तहत अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो पर विशेष त्योहारी ऑफर्स की घोषणा की है। मोटोरोला के नए एआई इनोवेशन, प्रो-ग्रेड कैमरा सिस्टम, प्रीमियम पैंटोन वैलिडेटेड डिजाइन, शानदार डिस्प्ले और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी इनोवेशन को एक साथ लाते हुए, इस कैंपेन का उद्देश्य हर वर्ग के ग्राहकों तक आधुनिक स्मार्टफोन अनुभव आसानी से पहुँचाना है। यह सेल अब फ्लिपकार्ट पर लाइव है और बिग बिलियन डेज सेल अवधि के दौरान जारी रहेगी।

ऑफर्स के दौरान मोटोरोला के नये स्मार्टफोन मोटोरोला एज 70 फ्यूजन, मोटोरोला एज 70 प्रो, मोटोरोला एज 70 प्रो प्लस, मोटो जी मैक्स, मोटो जी77 पॉवर, मोटो जी37 पॉवर एवं मोटोरोला सिग्नेचर पर ग्राहकों को आकर्षक छूट का ऑफर दिया जा रहा है। मोटोरोला एज 70 फ्यूजन 30,000 रुपये से कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स की तलाश कर रहे ग्राहकों बिग बिलियन डेज़ के दौरान 8 प्लस128 जीबी में 29,749 रुपये, 8 प्लस 256 जीबी में 31,749 रुपये, 12 प्लस 256 जीबी में 32,999 रुपये और 12 प्लस 512 जीबी में 34,999 रुपये दिया जा रहा है। जबकि मोटोरोला एज70 प्रो 8 प्लस  256 जीबी 36,999 रुपये और 12 प्लस 256 जीबी 39,999 रुपये में उपलब्ध है।

इसी तरह सेल अवधि के दौरान ग्राहक  मोटोरोला एज 70 प्रो प्लस 12 प्लस 256 जीबी में 44,999 रुपये में, मोटो जी मैक्स स्मार्टफोन 4 प्लस 128 जीबी-19,999 रुपये और 6 प्लस 128 जीबी 21,499 रुपये में उपभोक्ता ले सकते है। वहीं मोटो जी77 पॉवर 4 प्लस 128 जीबी 19,999 रुपये में व 8 प्लस 128 जीबी 25,749 रुपये दिया जा रहा है। इसी तरह ग्राहकों को मोटो जी37 पॉवर 4 प्लस 64 जीबी   15,499 रुपये, 4 प्लस 128 जीबी 17,999 रुपये व 8 प्लस 128 जीबी 22,999 रुपये तथा मोटोरोला सिग्नेचर 12 प्लस 256 जीबी 57,249 रुपये, 16 प्लस  512 जीबी 62,249 रुपये, 16 प्लस 1टीबी में 67,249 रुपये का सेल के दौरान दिया जा रहा है।