Wednesday , October 28 2026

पीएनबी हाउसिंग का विस्तार, बरेली में तीसरी शाखा का शुभारंभ

बरेली (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने सिविल लाइन्स में अपनी नई शाखा का शुभारंभ किया। इस वृद्धि के माध्यम से कंपनी टियर II बाज़ारों में अपनी उपस्थिति मजबूत करना और उभरते आर्थिक केंद्रों में हाउसिंग फाइनेंस सेवाओं को ज्यादा सुलभ बनाना चाहती है। पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के एमडी एवं सीईओ अजय शुक्ला ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस शाखा का उद्घाटन किया।

इस नई शाखा के शुभारंभ के साथ ही बरेली में पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस की शाखाओं की संख्या तीन हो गई है। इससे शहर में कंपनी की मौजूदगी अधिक मजबूत हुई है, साथ ही पूरे शहर और आसपास के बाजारों में ग्राहकों को बेहतर सेवाएँ देने की क्षमता भी बढ़ी है। यह शाखा कंपनी के ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण, मजबूत अंडरराइटिंग क्षमताओं और तकनीक-आधारित प्रक्रियाओं के सहयोग से कई तरह के रिटेल लोन समाधान उपलब्ध करेगी, जिनमें होम लोन और प्रॉपर्टी के बदले लोन भी शामिल हैं।

इस मौके पर पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के एमडी एवं सीईओ अजय शुक्ला ने कहा, “इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास और अपना घर होने की बढ़ती आकांक्षाओं के साथ उत्तर प्रदेश देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे आर्थिक शहरी केंद्रों में से एक बन गया है। ऐसी बढ़ती संभावनाओं के बीच, बरेली हमारे विकास के सफर का एक महत्वपूर्ण बाज़ार है, जहाँ ग्राहकों का मजबूत आधार है और आर्थिक गतिविधियाँ लगातार बढ़ रही हैं। शहर में हमारी तीसरी शाखा की शुरुआत इस क्षेत्र की संभावनाओं पर हमारे भरोसे और होम लोन सुविधाओं को और आसान बनाने के हमारे पक्के इरादे को दिखाता है। हम धीरे-धीरे उभरते बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहे हैं। ऐसे में ग्राहकों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने, सेवाओं को सुलभ बनाने और अपना घर खरीदने की चाह रखने वाले परिवारों के अरमानों को पूरा करने में मदद करने पर ध्यान दे रहे हैं।”