लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। टेलीविजन की प्रेम कहानियां तभी खास बनती हैं जब दर्शक किरदारों और उनकी केमिस्ट्री से भावनात्मक रूप से जुड़ जाएं और स्टार प्लस का नया शो सैराब अपने प्रीमियर से पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। शो के प्रोमो सामने आने के बाद से ही फैंस रोहित चंदेल और मदिराक्षी मुंडले की शानदार केमिस्ट्री, इमोशनल कनेक्शन और स्क्रीन प्रेजेंस की खूब तारीफ कर रहे हैं। दर्शक इस नई जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी इनके बारे में लगातार बातें हो रही हैं।
दर्शकों को सबसे ज्यादा जो बात पसंद आ रही है, वह यह है कि सैराब सिर्फ एक आम लव स्टोरी नहीं, बल्कि भावनाओं से भरी एक गहरी कहानी लेकर आ रहा है। लाल रंग की थीम पर बनी इसकी दुनिया प्यार, तड़प, दर्द और जुनून को दर्शाती है। शो की कहानी एक मशहूर पॉप स्टार और एक ऐसी साधारण महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने अपनी पूरी जिंदगी परिवारऔर बच्चों के लिए जी दी, लेकिन कहीं ना कहीं खुद की खुशियों और सपनों को पीछे छोड़ दिया।

मदिराक्षी मुंडले कहती हैं, “प्रोमो को दर्शकों से जिस तरह का प्यार और सपोर्ट मिल रहा है, उसके लिए हम दिल से आभारी हैं। यह हमारे लिए बेहद खास एहसास है कि लोग हमारे किरदारों की केमिस्ट्री से जुड़ रहे हैं और कहानी की भावनाओं को भी महसूस कर पा रहे हैं। हमने हर पल और हर सीन को जितना हो सके उतना सच्चा और दिल से दिखाने की कोशिश की है, इसलिए शो के ऑन एयर होने से पहले ही दर्शकों का इससे जुड़ना हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। सैराब की कहानी को खास बनाती है इसकी भावनात्मक गहराई। यह सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि एक मशहूर पॉप स्टार और एक साधारण महिला के बीच का भावनाओं से भरा सफर है। वह महिला जिसने अपनी पूरी जिंदगी अपने परिवार और बच्चों को खुद से पहले रखा और धीरे-धीरे अपनी खुशियां, अपना प्यार और अपनी पहचान कहीं पीछे छोड़ दी। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शक सैराब की इस खूबसूरत और भावनाओं से भरी कहानी से जरूर जुड़ेंगे और शो को भरपूर प्यार देंगे।”
आज के समय में दर्शक ऐसी कहानियां देखना पसंद करते हैं जिनमें भावनाएं, मजबूत रिश्ते और यादगार केमिस्ट्री हो, और सैराब उसी एहसास को स्क्रीन पर लेकर आने के लिए तैयार है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal