दिल्ली (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। देश की राजधानी की सड़कों पर ज़बरदस्त एनर्जी, मजबूत इरादे और एकजुटता की भावना देखने को मिली। जब वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2026 में 40,000 से ज़्यादा धावकों ने हिस्सा लिया और #रन फॉर ज़ीरो हंगर के ज़रिए अपने जुनून को सार्थक एक्शन में बदल डाला। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के नंद घर और टीएसीओ पहल के ज़रिए हर किलोमीटर की दौड़ पर एक ज़रूरतमंद बच्चे या जानवर के लिए एक मील का योगदान दिया जा रहा है।
यह मुहीम भूख के खिलाफ लड़ाई में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न कर रही है। 2026 संस्करण में, प्रतिभागियों ने 50 लाख मील का योगदान दिया, इस तरह #रन फॉर ज़ीरो हंगर अपने पांच संस्करणों ने कुल 2 करोड़ 70 लाख से ज़्यादा मील्स का आंकड़ा पार कर लिया है। साथ ही वेदांता ने दिल्ली हाफ मैराथन के साथ अपने पांच शानदार साल भी पूरे कर लिए हैं। खेल जगत के लोकप्रिय दिग्गजों जैसे मैरी कॉम, प्रमोद भगत और महेश भूपति ने इस पहल को अपना समर्थन प्रदान किया, जो फिटनेस, एकजुटता और समाज पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करने वाले इस जश्न में शामिल हुए।
अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के लिए, #रन फॉर ज़ीरो हंगर – लोगों के जीवन में बदलाव लाने और समाज पर दीर्घकालिक प्रभाव उत्पन्न करने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इन प्रयासों में सबसे अग्रणी हैं अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की पहल नंद घर जो 18 राज्यों में 16,000 से आधुनिक आंगनवाड़ियों का नेटवर्क चलाती है। पोषण, स्वास्थ्यसेवाओं, शुरूआती बचपन की शिक्षा और महिलाओं के सशक्तीकरण के प्रति समेकित दृष्टिकोण के ज़रिए, नंद घर बच्चों को स्वस्थ, महिलाओं को सशक्त और समुदायों को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रहा है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और जम्मू-कश्मीर के उमर अब्दुल्ला ने इस रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ वेदांता ग्रुप के सीईओ अरुण मिश्रा, वेदांता ग्रुप के प्रेसिडेंट – स्ट्रैटेजी राहुल शर्मा, वेदांता पावर लिमिटेड के सीईओ राजिंदर आहूजा और वेदांता ऑयल एंड गैस लिमिटेड के अंतरिम सीईओ जिम जॉनी गैस्ट तथा वाइस एडमिरल अतुल आनंद भी मौजूद रहे। इन सभी ने हाफ मैराथन और पुलिस कप, हाफ मैराथन एलीट, चैंपियंस विद डिसेबिलिटी एंड सीनियर सिटिजन्स रन, ओपन 10के, और ग्रेट दिल्ली रन जैसी अलग-अलग रेस कैटेगरी को हरी झंडी दिखाई।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal