मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। रेनो ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी रेनो इंडिया ने आज अपनी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड E-Tech 160 तकनीक भारत में पेश करने की घोषणा की। दुनिया भर में सराही गई इस तकनीक का भारत आना देश में कंपनी के इलेक्ट्रिफिकेशन के सफर का एक अहम पड़ाव है।
भारत में यह तकनीक सबसे पहले नई रेनो डस्टर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड E-Tech 160 में दी गई है। हाइब्रिड तकनीक में रेनो की विशेषज्ञता दुनिया भर में परखी जा चुकी है। इस मॉडल में यह विशेषज्ञता डस्टर जैसी मशहूर एसयूवी की क्षमता, व्यावहारिकता और हर काम में ढल जाने की खूबी से मिलती है। जो ग्राहक एक आधुनिक एसयूवी में अच्छा माइलेज, परफॉर्मेंस और रोज के इस्तेमाल में आसानी चाहते हैं, उनके लिए डस्टर और E-Tech की यह जोड़ी काफी आकर्षक है।
E-Tech को रेनो ग्रुप ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और मोटरस्पोर्ट्स के अपने लंबे अनुभव के आधार पर विकसित किया है। इसमें इलेक्ट्रिक ड्राइविंग के फायदे के साथ पेट्रोल गाड़ी की सहूलियत भी मिलती है। इसे चलाने के लिए बाहर के किसी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत नहीं पड़ती।
भारतीय ग्राहक अब ऐसी गाड़ियां ज्यादा खोज रहे हैं, जो कम ईंधन खाएं, पर्यावरण के अनुकूल हों और आने वाले समय की जरूरतों के लिए तैयार हों। ऐसे में रेनो E-Tech एक समझदारी भरा रास्ता देती है। रोज के सफर का बड़ा हिस्सा इलेक्ट्रिक ड्राइविंग के अनुभव के साथ तय होता है। चार्जिंग की सुविधा मिलने या रेंज कम पड़ने की चिंता भी खत्म हो जाती है।
नई रेनो डस्टर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड E-Tech 160 भारत में रेनो की पहली गाड़ी है, जिसमें यह एडवांस टेक्नोलॉजी दी गई है। यह इवोल्यूशन, टेक्नो और इमोशन वेरिएंट में उपलब्ध है और इसकी शुरुआती कीमत 16.99 लाख रुपये है।
नई रेनो डस्टर में एडवांस E-Tech हाइब्रिड टेक्नोलॉजी
रेनो स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड E-Tech 160 में 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन, दो इलेक्ट्रिक मोटर, 1.4 kWh बैटरी पैक और एडवांस मल्टी-मोड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है। ये सब मिलकर 160 PS की कंबाइंड पावर देते हैं। डिस्प्लेसमेंट, बैटरी साइज, माइलेज और रोमांचक परफॉर्मेंस में यह अपने सेगमेंट में सबसे आगे है।
इस सिस्टम को असल सड़कों पर ज्यादा से ज्यादा एफिशिएंसी देने के लिए डिजाइन किया गया है। ड्राइविंग की जरूरत के हिसाब से यह अपने आप इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और कंबशन मोड के बीच बदलता रहता है। इससे ड्राइविंग बिना रुकावट के सहज चलती है, और परफॉर्मेंस, रिफाइनमेंट और बेहतरीन माइलेज एक साथ मिलते हैं।
नई रेनो डस्टर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड E-Tech 160 का एआरएआई सर्टिफाइड माइलेज 29 किमी प्रति लीटर है। शहर में 80% तक ड्राइविंग पूरी तरह इलेक्ट्रिक मोड में हो सकती है। डीजल के मुकाबले इसमें 29% तक ईंधन की बचत होती है।
डस्टर ने जिन खूबियों के दम पर दुनिया भर में एक मशहूर एसयूवी के रूप में पहचान बनाई, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड E-Tech 160 उन्हीं की बुनियाद पर तैयार हुई है। इसमें एसयूवी की मजबूती के साथ एडवांस तकनीक मिलती है। डस्टर से जिस कमांडिंग ड्राइविंग पोजिशन, व्यावहारिकता और हर तरह के इस्तेमाल में खरा उतरने की खूबी की उम्मीद की जाती है, वह सब इसमें मौजूद है। रेनो के E-Tech सिस्टम की बदौलत यह एफिशिएंसी और रिफाइनमेंट का एक नया पैमाना भी तय करती है।
इस लॉन्च के मौके पर रेनो ग्रुप इंडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर स्टेफान डेब्लेज ने कहा, “2020 से अब तक दुनिया भर में 10 लाख से ज्यादा E-Tech स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड गाड़ियां बिक चुकी हैं। E-Tech स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड रेनो की परखी हुई पावरट्रेन टेक्नोलॉजी है। अब हम अपने फ्यूचररेडी इंडिया रोडमैप के तहत इसे भारत ला रहे हैं। हमारा तरीका यह है कि भारतीय ग्राहकों तक रेनो की सबसे अच्छी ग्लोबल टेक्नोलॉजी पहुंचे। साथ ही हम भारत की जरूरतों के हिसाब से कारें, पावरट्रेन और फीचर भी तैयार करते हैं। यह काम चेन्नई के इंजीनियरिंग और डिजाइन सेंटरों में होता है, जो यूरोप के बाहर हमारे सबसे बड़े केंद्र हैं। डस्टर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड E-Tech 160 इसी तरीके की साफ मिसाल है।”
रेनो ग्रुप इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट – सेल्स एंड मार्केटिंग, फ्रांसिस्को हिडाल्गो ने कहा, “डस्टर सेगमेंट में करीब आधी डीजल गाड़ियां 17 से 20 लाख रुपये के प्राइस बैंड में बिकती हैं। डीजल ऑटोमैटिक में यह हिस्सा 90% से भी ज्यादा है। डस्टर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड E-Tech 160 ठीक इसी जगह आती है। इसकी शुरुआती कीमत 16.99 लाख रुपये है, जो इसे सीधे इसी बाजार के मुकाबले में खड़ा करती है। हमारा मानना है कि डीजल गाड़ी लेने की सोच रहे ग्राहकों के लिए यह ज्यादा समझदारी भरा चुनाव है। इसमें ईंधन की खपत काफी कम है, और ड्राइविंग का अनुभव ज्यादा शांत, स्मूद और रिफाइंड है। ग्राहक जैसे और जहां गाड़ी चलाते आए हैं, आगे भी वैसे ही चला सकते हैं।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal