मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा के आगामी एपिसोड में एक टीम में उदित नारायण और उनका परिवार नज़र आएगा, जबकि दूसरी टीम में रेमो डिसूज़ा और गीता कपूर शामिल होंगे। खुलकर हुई एक दिलचस्प बातचीत के दौरान, आदित्य नारायण ने क्रिकेट के मैदान पर रोहित शर्मा की शानदार विरासत को सराहा, जिसके बाद इस दिग्गज बल्लेबाज़ ने अपने विश्वप्रसिद्ध पुल शॉट के पीछे का राज़ साझा किया।
दिलचस्प बातचीत की शुरुआत तब हुई जब आदित्य ने रोहित और वहां मौजूद दर्शकों से कहा, “रोहित भाई के बहुत सारे प्रशंसक हैं, उनकी तो पूरी दुनिया के प्रशंसक हैं और इनको पूकी पुलशॉटर रोहित शर्मा बोलते हैं क्योंकि इनका पुल शॉट प्रसिद्ध है। तो रोहित भाई, मुझे जानना है कि आपका पुल शॉट इतना फेमस है तो उसपे कैसे आपने काम किया और उसको अपना यूएसपी कैसे बनाया।”
सवाल का खुलकर जवाब देते हुए और अपने मशहूर पुल शॉट की शुरुआत तथा उसे सीखने के सफर को याद करते हुए, रोहित शर्मा ने कहा, “मैं जहां पर रहता था और जब मैंने खेलना शुरू किया तो अक्सर आपने देखा होगा कि इंटरनेशनल क्रिकेट में टर्फ पिच पर खेलते हैं और मैं जहां रहता था वहां कंक्रीट पिच ही होता है, सीमेंट पिच जिसे बोलते हैं क्योंकि टर्फ पिच महंगी होती है और उसे बहुत मेंटेन करना पड़ता है। तो मैंने मेरा सारा बचपन सीमेंट पिच पे प्रैक्टिस किया है और सीमेंट में क्या होता है कि बॉल बहुत तेजी से आती है और हमारे कोच हमें बिना हेलमेट के खेलने बोलते ताकि मेरा ध्यान बॉल पे हो लेकिन अभी सोचता हूं तो लगता है कि खेलते वक्त सबको हेलमेट पहनना चाहिए। तोह सीमेंट पिच होता ही बैकफुट के लिए ताकि आप पुल शॉट मार सको, तोह उसपे खेलके पुल शॉट मैं सिखने लगा। एक तरह से पुल शॉट सीमेंट पे खेलना बेहतर होता है।”
यह दिलचस्प बातचीत दर्शकों को भारत के सबसे बड़े खेल सितारों में से एक के जमीनी सफर की शानदार झलक देती है। फैमिली फुल हाउस पूरे परिवार के लिए दिल छू लेने वाले मनोरंजन और सहज, मज़ेदार बातचीत से भरे यादगार पल लेकर आता रहता है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal