हैदराबाद (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। प्रॉक्टर एंड गैंबल इंडिया ने P&G लूप – द क्रिएटर कलेक्टिव का अनावरण किया। इसके माध्यम से कंपनी ने पहली बार भारत में विभिन्न श्रेणियों के अपने सभी ब्रांड्स को एक मंच पर प्रस्तुत किया। मुंबई के डोम एट एनएससीआई एसवीपी में आयोजित दो दिवसीय इस कार्यक्रम में हजारों कंटेंट क्रिएटर्स और सांस्कृतिक जगत से जुड़ी हस्तियों के साथ P&G के वैश्विक और भारतीय नेतृत्व, वैज्ञानिकों, ब्रांड एंबेसडर तथा सहयोगी भागीदारों ने हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य कंपनी के उत्पादों के पीछे काम करने वाले विज्ञान, उपभोक्ताओं की जरूरतों की समझ और नवाचार की प्रक्रिया से परिचित कराना है।
P&G में नवाचार की शुरुआत उपभोक्ताओं की जरूरतों और उनकी बदलती अपेक्षाओं को गहराई से समझने से होती है। उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने की इसी सोच के तहत P&G लूप क्रिएटर्स को कंपनी के उत्पादों के पीछे के विज्ञान और विचारों से जुड़ने के नए अवसर प्रदान करता है। इससे उत्पादों में किए जाने वाले नवाचार और उनके फायदों को उपभोक्ताओं तक सरल और सहज तरीके से पहुंचाने में मदद मिलेगी। आकर्षक ब्रांड अनुभवों, विशेषज्ञों के साथ संवाद, इंटरैक्टिव मास्टरक्लास और लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से रोजमर्रा के उत्पादों के पीछे की कहानियों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।

इस आयोजन में P&G के प्रतिष्ठित ब्रांड्स और उनके नवीनतम उत्पादों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। इसमें बताया गया कि उपभोक्ताओं की जरूरतों की समझ, वैज्ञानिक विशेषज्ञता और निरंतर नवाचार के मेल से ऐसे उत्पाद विकसित किए जाते हैं, जो वास्तविक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। पारंपरिक उत्पाद प्रदर्शन से आगे बढ़ते हुए P&G लूप ने क्रिएटर्स को शोध, उत्पादों के फॉर्मूलेशन से जुड़े विज्ञान और ब्रांड्स को विकसित करने में बरती जाने वाली सावधानी को समझने का अवसर दिया। इसका उद्देश्य लोगों के दैनिक जीवन को बेहतर बनाना और उपभोक्ताओं की उन जरूरतों को पूरा करना है, जिनका समाधान अभी पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं है।
P&G इंडिया के सीईओ कुमार वेंकटसुब्रमण्यम ने कहा, “P&G में नवाचार की शुरुआत उपभोक्ताओं को गहराई से समझने और उनकी बदलती जरूरतों को पूरा करने की प्रतिबद्धता से होती है। उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने की हमारी सोच के तहत हम विज्ञान, शोध और उपभोक्ताओं से मिलने वाली जानकारियों को एक साथ लाकर ऐसे नवाचार विकसित करते हैं। जो लोगों के रोजमर्रा के जीवन में सार्थक बदलाव लाते हैं। P&G लूप – द क्रिएटर कलेक्टिव के माध्यम से हम पहली बार भारत में अपने सभी ब्रांड्स को एक मंच पर ला रहे हैं। इससे क्रिएटर्स को हमारे उत्पादों के पीछे के विज्ञान और सोच को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अनूठा अवसर मिलेगा। हमारा विश्वास है कि इस संवाद से नई चर्चाओं को बढ़ावा मिलेगा, हमारे नवाचारों के प्रति समझ गहरी होगी और हमारे ब्रांड्स के महत्व को उपभोक्ताओं तक बेहतर ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी।”
कार्यक्रम में P&G के वैश्विक और भारतीय कारोबार से जुड़े कई प्रमुख अधिकारी शामिल हुए। इनमें पीएंडजी के ब्यूटी कारोबार के सीईओ फ्रेडी भरूचा, आईएमईटीए की अध्यक्ष ओया ओंगोर और P&G के सिंगापुर इनोवेशन सेंटर में प्रिंसिपल साइंटिस्ट एवं वैज्ञानिक संचार निदेशक डेविड खू शामिल रहे। उनके साथ P&G इंडिया के वरिष्ठ नेतृत्व ने भी भागीदारी की। इन विशेषज्ञों ने उपभोक्ताओं की जरूरतों को समझने, वैज्ञानिक नवाचार और रोजमर्रा की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर उत्पाद विकसित करने की प्रक्रिया पर अपने विचार साझा किए।
ब्रांड एंबेसडर रश्मिका मंदाना (व्हिस्पर) और प्राजक्ता कोली (वीनस) ने भी अपने-अपने ब्रांड्स की सोच और उपभोक्ताओं से किए गए वादों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने उत्पादों के फायदों और ब्रांड के मूल्यों को सहज संवाद के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया।

नए उत्पादों की पहली झलक : उपभोक्ताओं की जरूरतों पर केंद्रित नवाचार
P&G लूप – द क्रिएटर कलेक्टिव में कंपनी ने अपने विभिन्न ब्रांड्स के अनुभवों के साथ कई नए उत्पादों और नवाचारों को भी पेश किया। उपभोक्ताओं से प्राप्त जानकारियों और वैज्ञानिक विशेषज्ञता पर आधारित ये उत्पाद रोजमर्रा की विशिष्ट जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किए गए हैं।
हेड एंड शोल्डर्स क्लिनिकल स्ट्रेंथ शैंपू: जिद्दी डैंड्रफ यानी रूसी की समस्या से निपटने के लिए पेश किए गए इस शैंपू में एक प्रतिशत सेलेनियम सल्फाइड का इस्तेमाल किया गया है। यह सिर की त्वचा में नमी बनाए रखने के साथ लगातार होने वाली रूसी को लक्षित करने के लिए तैयार किया गया है। इसके माध्यम से उपभोक्ताओं की एक आम समस्या के समाधान में वैज्ञानिक फॉर्मूलेशन की भूमिका को सामने रखा गया।
ओल्ड स्पाइस डियोडरेंट स्टिक – ‘स्प्रे उड़ेगा, स्टिक टिकेगा’: उपभोक्ताओं से मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 50 प्रतिशत पुरुष इस बात से परेशान रहते हैं कि डियोडरेंट स्प्रे की खुशबू महज एक-दो घंटे में खत्म हो जाती है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए ओल्ड स्पाइस ने पारंपरिक स्प्रे के विकल्प के रूप में डियोडरेंट स्टिक पेश की है। इसे लंबे समय तक ताजगी का एहसास बनाए रखने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। ब्रांड ने अपने खास हास्यपूर्ण अंदाज और ‘स्प्रे उड़ेगा, स्टिक टिकेगा’ अभियान के जरिए इस उत्पाद की विशेषता को प्रस्तुत किया।
विक्स वापोस्ट्रीम टैब्स: रोजमर्रा की सेहत से जुड़े पारंपरिक उपाय को सुविधाजनक रूप में पेश करते हुए विक्स ने वापोस्ट्रीम टैब्स प्रस्तुत किए। इनमें नीलगिरी, मेंथॉल और कपूर का संयोजन है, जिनका उपयोग भाप लेने के लिए किया जाता है। यह उत्पाद वयस्कों को सर्दी-खांसी से जुड़ी नाक बंद होने जैसी समस्याओं में राहत देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
व्हिस्पर – ‘बिंदास’ अभियान और नए उत्पाद: व्हिस्पर की सोच है कि माहवारी कभी भी किसी लड़की की जिंदगी और उसके फैसलों को सीमित नहीं करनी चाहिए। इसी विचार पर आधारित उसका ‘बिंदास’ दृष्टिकोण युवा महिलाओं की सोच, उनकी मान्यताओं और दुनिया को देखने के नजरिए को समझने पर केंद्रित है। P&G लूप में पेश किए गए इस अभियान के जरिए ब्रांड ने बदलती जरूरतों के अनुसार अपने संवाद और उत्पादों में लगातार सुधार करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इसके तहत चॉइस अल्ट्रा, पीरियड पैंटी और बिंदाज्ज्ज नाइट्स जैसे उत्पादों को प्रस्तुत किया गया। अभियान का मूल संदेश है कि व्हिस्पर को लड़कियों की दुनिया और उनकी जरूरतों के अनुरूप होना चाहिए, न कि लड़कियों को उसके अनुरूप खुद को ढालना पड़े। इसका उद्देश्य माहवारी के दौरान भी उन्हें अपने तरीके से जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना है।
एरियल पावर जेल – #FreeTheLemon अभियान: कपड़ों पर जिद्दी दाग हटाने के लिए नींबू जैसे घरेलू उपायों और ज्यादा रगड़ने की पारंपरिक धारणा को चुनौती देते हुए एरियल ने #FreeTheLemon अभियान पेश किया। इसके जरिए बताया गया कि एरियल पावर जेल को एक बार की धुलाई में जिद्दी दाग हटाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। अभियान का संदेश है कि दाग हटाने के लिए अनावश्यक मेहनत और अतिरिक्त उपायों की जरूरत नहीं होनी चाहिए। सही तकनीक और नवाचार के इस्तेमाल से रोजमर्रा के कपड़े धोने की प्रक्रिया को आसान बनाया जा सकता है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal