रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का पहला टीजर 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर जारी किया गया। टीजर में रणबीर को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम’ के रूप में पहली बार दिखाया गया, जिसे लेकर दर्शकों में उत्साह देखा गया। हालांकि, भारत से पहले लॉस एंजिल्स में टीजर लॉन्च किए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया।फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि टीजर को पहले लॉस एंजिल्स में दिखाने का उद्देश्य किसी प्रकार का भेदभाव नहीं, बल्कि वैश्विक दर्शकों तक रामायण की कहानी पहुंचाना था। उन्होंने कहा, “दुनिया एक है, एक ही रामायण है और एक ही राम हैं।”गौरतलब है कि टीजर की विशेष स्क्रीनिंग लॉस एंजिल्स के आईमैक्स थिएटर में आयोजित की गई थी। टीजर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने नाराजगी जताई और इसे भारतीय दर्शकों की अनदेखी बताया। वहीं, कुछ लोगों ने फिल्म की अंतरराष्ट्रीय रणनीति पर भी सवाल उठाए। हालांकि, निर्माता ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य इस महाकाव्य को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करना है। यह फिल्म दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal