Monday , October 26 2026

राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में लखनऊ की राजनन्दिनी ने लहराया परचम

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। कानून की पढ़ायी कर रही लखनऊ की राजनंदिनी तिवारी ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन करते हुये चतुर्थ राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता जीत ली। राजनन्दिनी ने चार्वी शर्मा के साथ मिलकर बनस्थली विद्यापीठ की ओर से प्रतियोगिता के ग्राण्ड फिनाले में शानदार प्रदर्शन करते हुये विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। 

सीजीसी यूनिवर्सिटी मोहाली द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में विजेता होने पर बनस्थली की टीम राजनन्दिनी और चार्वी को ट्रॉफी के साथ 51,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिला। बेस्ट मेमोरियल का पुरस्कार क्राइस्ट बेंगलुरु को और रनर-अप आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ मोहाली को मिला। यह जीत बनस्थली और लखनऊ के लिए गर्व का क्षण है। इससे पहले राजनंदिनी तिवारी ने अपनी टीम की सदस्यों के साथ मिलकर इससे पहले जयपुर में बीते अगस्त में एसजीवीयू रंका नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया था।