लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ के जयपुरिया इन्क्यूबेशन फाउंडेशन द्वारा अपने इन्क्यूबेटेड स्टार्टअप्स को उद्योग जगत से जोड़ने, मार्केट एक्सेस, नेटवर्किंग और व्यावसायिक विकास के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी पहल के तहत JIF ने अपने इन्क्यूबेटेड PropTech स्टार्टअप Propertiezzzz.com के सहयोग से ‘UP RERA Agents Empowerment Meet 2026’ का आयोजन किया। कार्यक्रम में RERA-पंजीकृत रियल एस्टेट प्रोफेशनल्स, सरकारी एवं नियामक प्रतिनिधियों, वित्तीय संस्थानों, डेवलपर्स तथा उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में LDA के Additional Secretary ज्ञानेंद्र वर्मा, तथा UP RERA के Chairman संजय भूसरेड्डी सहित विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम ने JIF के रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े स्टार्टअप्स को बिजनेस लीड्स, संभावित साझेदारियों, ग्राहक संपर्क और मार्केट एक्सेस के अवसर उपलब्ध कराए। साथ ही, RERA अनुपालन, तकनीक, AI, उपभोक्ता विश्वास और रियल एस्टेट क्षेत्र में उभरते अवसरों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण Propertiezzzz का ‘Tap-on Card’ एवं डिजिटल प्रोफेशनल प्रोफाइल पहल रहा, जिसका उद्देश्य RERA प्रोफेशनल्स की डिजिटल पहचान और नेटवर्किंग क्षमताओं को मजबूत करना है।
डॉ. ज्योति दीवान (चेयर, जयपुरिया इन्क्यूबेशन फाउंडेशन) ने कहा, “JIF में हमारा प्रयास अपने स्टार्टअप्स को उद्योग, ग्राहकों और व्यापक इकोसिस्टम से सार्थक रूप से जोड़ना है। Propertiezzzz को इस कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग देना इसी दिशा में एक ऐसी पहल है, जो हमारे स्टार्टअप और उसके लक्षित उद्योग के बीच एक सीधा सेतु तैयार करती है।”
डॉ. सुषमा विष्नानी (डायरेक्टर, जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ) ने “विश्वास, पारदर्शिता और तकनीक” के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “कोई भी व्यवसाय, कोई भी उद्यम या कोई भी पेशा तकनीक के उपयोग के बिना अस्तित्व में नहीं माना जा सकता।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal