लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। राष्ट्रव्यापी “स्वच्छता ही सेवा 2026” अभियान के अंतर्गत, भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ मण्डल द्वारा गुरुवार को स्थित लाप्लास गार्डन में राष्ट्रव्यापी श्रमदान अभियान “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारंभ लखनऊ मण्डल के मुख्य महाप्रबंधक दिपेश राज ने किया।
इस अवसर पर दिपेश राज ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ श्रमदान गतिविधि में भाग लेते हुए अभियान का नेतृत्व किया। श्रमदान के साथ- साथ अभियान के दौरान कई पौधे भी लगाए गए।
मुख्य महाप्रबंधक ने कहा, “स्वच्छता और पर्यावरणीय स्थिरता एक दूसरे से अभिन्न रूप से जुड़ी हैं। पौधरोपण अभियान के माध्यम से हमारा उद्देश्य स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देना है। भारतीय स्टेट बैंक केवल वित्तीय सेवाएँ प्रदान करने के प्रति ही नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति भी प्रतिबद्ध है।
इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के बारे में जागरूकता पैदा करना, एकल-उपयोग प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करना पर्यावरण-अनुकूल एवं सतत हरित प्रथाओं को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर महाप्रबंधक (नेटवर्क-III) कौशलेंद्र कुमार, महाप्रबंधक (नेटवर्क-I) विमल किशोर, महाप्रबंधक (नेटवर्क-II), राजीव कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अभियान में भाग लिया और पौधरोपण किया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal