Twisha Sharma Case : भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत रद्द किए जाने के बाद सीबीआई की टीम शुक्रवार को उनके भोपाल स्थित घर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए भोपाल एम्स ले जाया गया।जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने गिरिबाला सिंह से गिरफ्तारी से पहले करीब सात घंटे तक लंबी पूछताछ की। इस दौरान एजेंसी ने दो चश्मदीद गवाहों से भी आमना-सामना कराकर कई अहम सवाल पूछे। जांच एजेंसी ने उन पर सबूत छिपाने और नष्ट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।सीबीआई सूत्रों के अनुसार, मेडिकल जांच के बाद गिरिबाला सिंह को भोपाल कोर्ट में पेश किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आवास पर भी पेश किया जा सकता है।‘टनल व्यू’ तकनीक से हो रही जांचइस मामले की जांच में सीबीआई आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर रही है। एजेंसी ने कटारा हिल्स स्थित घर में ट्विशा शर्मा के अंतिम घंटों की घटनाओं को दोबारा समझने के लिए ‘टनल व्यू’ जांच पद्धति अपनाई है।सीबीआई घर का वर्चुअल री-कंस्ट्रक्शन कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ट्विशा के आखिरी समय में कौन घर में मौजूद था, कौन आया और कौन गया। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और इंटरनेट डेटा की बारीकी से जांच की जा रही है।पति समर्थ सिंह पहले से CBI हिरासत मेंइस मामले में ट्विशा शर्मा के पति और पेशे से वकील समर्थ सिंह पहले से ही सीबीआई की हिरासत में हैं। हाल ही में सीबीआई ने मध्य प्रदेश पुलिस से यह केस अपने हाथ में लिया था, जिसके बाद जांच की रफ्तार तेज हो गई।बताया जा रहा है कि एजेंसी लगातार परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि मौत से पहले की परिस्थितियों को पूरी तरह समझा जा सके।हाईकोर्ट ने रद्द की थी अग्रिम जमानतइससे पहले मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को राहत देने वाले निचली अदालत के आदेश को रद्द कर दिया था। निचली अदालत ने 15 मई को उन्हें अग्रिम जमानत दी थी, लेकिन हाईकोर्ट ने बुधवार को जारी आदेश में कहा कि जमानत देते समय केस डायरी और गवाहों के बयानों जैसे अहम तथ्यों पर पर्याप्त विचार नहीं किया गया।अदालत ने टिप्पणी की थी कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को प्रभावित होने से रोकना जरूरी है। इसके बाद से ही गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी की संभावना तेज हो गई थी।दहेज मृत्यु के एंगल से जांचट्विशा शर्मा की मौत की जांच दहेज मृत्यु और उत्पीड़न के एंगल से की जा रही है। परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।सीबीआई अब इस मामले में डिजिटल और फोरेंसिक सबूतों को जोड़कर घटनाक्रम की पूरी कड़ी तैयार करने में जुटी है। एजेंसी का मानना है कि आने वाले दिनों में जांच में कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal