स्टेट बैंक कर्मचारियों का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, हड़ताल की तैयारी तेज


लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। आल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के आवाह्न पर अपनी लंबित मांगों के समर्थन में लखनऊ के स्टेट बैंक कर्मचारियों ने मुख्य शाखा के बाहर मंडल अध्यक्ष अजय पांडे तथा महामंत्री डॉ. डीके सिंह के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। 

महामंत्री डी.के. सिंह ने बताया कि 12 मई को डिप्टी सीएलसी, उच्च मैनेजमेंट एवं फेडरेशन पदाधिकारियों के मध्य वार्ता असफल रही। यदि मांगे पूरी न हुई तो 24 व 25 मई को देशव्यापी हड़ताल पर जाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार पर होगी।

प्रदर्शन को संगठन के अवधेश सिंह, आरपी सिंह (उपाध्यक्ष द्वय), आशुतोष वर्मा, बृजेश कुमार तिवारी, शिव कुमार (सभी उपमहामंत्री), तारकेश्वर, आकाश शर्मा- एनसीबीई (उपमहामंत्री द्वय) अंकुर अग्रवाल, राकेश कुमार (सहायक महामंत्री द्वय), दीपेंद्र कुमार, सतीश शुक्ल (क्षेत्रीय सचिव द्वय) एवं अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस अवसर पर विभिन्न शाखाओं से बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ता एवं सदस्यों ने धरना व प्रदर्शन में भाग लिया। 

अनिल तिवारी, मीडिया प्रभारी ने बताया कि 14 मई को सभी कर्मचारीयों ने एक्स (ट्विटर) पर देशव्यापी अभियान चलाया। 16 मई को सभी पदाधिकारी विरोध स्वरूप काला वस्त्र पहन कर कार्य करेंगे।