Monday , June 15 2026

अटारी बाॅर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का समय 01 मई से बदला

चंडीगढ़ : मौसम में आएबदलाव के बाद बीएसएफ ने अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डरपर रोजाना होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू होकर 6:30 बजे तक चलेगी। इससे पहले रिट्रीट 5:30 बजे शुरू होकर 6 बजे खत्म हो रही थी।अधिकारियों का कहना है कि दर्शकों को बेहतर अनुभव देने औरसुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए समय में यह बदलाव जरूरी था। नया समय शुक्रवार 1 मई से लागू कर दियागया है।