Tuesday , February 10 2026

15 फरवरी को होगा भारत बनाम पाकिस्तान का मैच, पाक के यू-टर्न पर ICC ने कहा- ‘खेल के अच्छे हितों के लिए प्रतिबद्ध’

India vs Pakistan T20 World Cup : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आयोजन को लेकर जारी उलझनों के बीच अच्छी खबर यह है कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का शेड्यूल तय हो चुका है। यह मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा, जो अपने तय शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित किया जाएगा। हालांकि, इस मैच को लेकर शुरू से ही विवाद चल रहा था, जिसमें पाकिस्तान सरकार ने इस मैच का बहिष्कार करने का ऐलान किया था।पाकिस्तान के फैसले पर ICC ने कहा- खेल के अच्छे हितों के लिए प्रतिबद्धमामला गर्माता देख पाकिस्तान ने अपने इस फैसले को वापस लिया और अब वह इस मैच में खेलने के लिए तैयार हो गया है। आईसीसी ने इस पर एक आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है:“पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ बातचीत एक बड़े जुड़ाव के हिस्से के रूप में हुई। दोनों ने अच्छे व्यवहार की जरूरत को पहचाना। इसमें निष्पक्षता और सहयोग के साथ कहा कि वे खेल के अच्छे हितों के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसमें यह फैसला किया गया कि सभी सदस्य देश आईसीसी टूर्नामेंट्स में खेलने की शर्तों के अनुसार अपने प्रतिबद्धता का सम्मान करेंगे। सभी पूरी कोशिश करेंगे कि इस संस्करण को सफल बनाएं।”बीसीसीआई, पीसीबी और आईसीसी के बीच समझौतायह समझौता उस समय हुआ था जब भारत ने 2025 में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेजने का फैसला किया था, जिसके कारण उस मैच की जगह यूएई में शिफ्ट कर दी गई थी। इसके बाद आईसीसी, बीसीसीआई और पीसीबी के बीच एक कॉन्ट्रैक्ट हुआ, जिसमें तय किया गया था कि दोनों देश आईसीसी इवेंट्स में खेलेंगे, लेकिन वे न्यूट्रल वेन्यू पर। इसी के तहत पिछले साल महिला वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान ने अपने मैच श्रीलंका में खेले थे।मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का प्रदर्शनमौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के संस्करण में भी पाकिस्तान अपने मैच श्रीलंका में खेल रहा है। यहाँ तक कि यदि पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है, तो खिताबी मुकाबला भी वहीं पर होगा। पाकिस्तान के पास कोई ठोस कारण नहीं था कि वह भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करे, जिसके कारण माना जा रहा था कि अंत में पीसीबी को झुकना ही पड़ेगा।विवाद की शुरुआत कहां से हुई?यह विवाद तब शुरू हुआ जब आईसीसी ने बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया। दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्टार गेंदबाज मुस्तफिज़ुर रहमान को आईपीएल से रिलीज किए जाने के बाद नाराजगी में फैसला किया कि वह अपने मैचों को भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करेगा। आईसीसी ने इस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया, लेकिन बीसीबी अपनी बात पर अड़ा रहा। नतीजा यह हुआ कि आईसीसी ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया।हालांकि, अभी भी इस पूरे मामले में कई पेचीदगियां बनी हुई हैं, लेकिन अंततः भारत-पाकिस्तान का मुकाबला तय समय पर होगा। आईसीसी ने सभी सदस्य देशों को प्रतिबद्धता निभाने का भरोसा दिलाया है और उम्मीद जताई है कि इस संस्करण का आयोजन बिना किसी रुकावट के पूरा होगा।