Sunday , May 10 2026
  • About us
  • Our Team
  • Privacy Policy
  • Contact us

Telescope Today | टेलीस्कोप टुडेTelescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal

  • Home
  • English News
  • देश-विदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • दिल्ली
    • गोरखपुर
    • बनारस
    • अन्य जिले
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • व्यापार
    • Banking
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • सोशलमीडिया
  • फिल्म
  • ज्योतिष
  • लेख
  • ई-पेपर

मुख्य बैंक खाते से UPI भुगतान करना बढ़ा रहा है डिजिटल फ्रॉड का जोखिम

Telescope Today November 27, 2025

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डिजिटल फ्रॉड और ऑनलाइन स्कैम तेजी से बढ़ते हुए भारत के लिए एक बड़ी चिंता बन गए हैं। हर रोज कोई ना कोई डिजिटल धोखाधड़ी का मामला जगह जगह देखने को मिल रहा है, जिसका शिकार छोटे बड़े सभी लोग हो रहे हैं। ऐसे में डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव का एक तरीका सेकंड बैंक अकाउंट हो सकता है। जिससे आप रोजमर्रा के लेनदेन कर सकते हैं और जिसमें आवश्यकता अनुसार थोड़ा धन सेविंग के रूप में रखा जा सकता है, और जिसमें ग्राहकों को ब्याज भी मिलेगा।

इसी का एक बेहतर विकल्प एयरटेल पेमेंट बैंक के रूप में एयरटेल ने ग्राहकों के लिए पेश किया है। जो ग्राहकों की वित्तीय सुरक्षा को और मजबूत करने के साथ ही पूरी तरह से सुरक्षित और आसान बैंकिंग सुविधा मुहैया कराएगा।

कंपनी ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपने डिजिटल भुगतान के लिए एक सुरक्षित “सेकंड अकाउंट” बनाएं, जिससे मुख्य बैंक खाते को किसी भी ऑनलाइन खतरे से बचाया जा सके।

एयरटेल के वाईस चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर गोपाल विट्टल ने अपने ग्राहकों को डिजिटल फ्रॉड से सजग रहने की अपील करते हुए एक चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने कहा कि डिजिटल ठगी आजकल फर्जी पार्सल डिलीवरी, पुरस्कार जीतने के नाम पर लिंक भेजने तथा डिजिटल गिरफ्तारी के डर जैसी नई-नई तरकीबों के सहारे बढ़ रही है। 

उन्होंने कहा, “एयरटेल नेटवर्क पर होने वाला कोई भी धोखाधड़ी का मामला हमें दुख पहुंचाता है। इसलिए आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम दुनिया के पहले टेल्को हैं जो AI आधारित स्पैम कॉल और मैसेज अलर्ट उपलब्ध कराते हैं। हमने फर्जी लिंक को क्लिक होने पर भी ब्लॉक करने की तकनीक विकसित की है।”

उन्होंने आगे कहाकि फ्रॉड का एक बड़ा कारण यह है कि अधिकांश लोग हर भुगतान के लिए अपने मुख्य बैंक खाते का उपयोग करते हैं। इससे छोटी-सी गलती भी पूरी बचत को जोखिम में डाल सकती है।

एयरटेल पेमेंट्स बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को एक ऐसा पेमेंट-सेंट्रिक खाता देना है जिसमें कम राशि रखने पर भी खाता पूरी तरह सुरक्षित रहता है। सभी डिजिटल भुगतान इसी खाते से हो जाते हैं। मुख्य बैंक अकाउंट किसी भी जोखिम से बचा रहता है।

छोटी राशि पर भी मिलेगा ब्याज

ग्राहक मोबाइल से कुछ ही मिनटों में एयरटेल Thanks एप्प पर अकाउंट खोल सकते हैं। प्रोसेस बेहद सरल है—KYC पूरा करें, mPIN सेट करें और पैसे जोड़कर तुरंत उपयोग शुरू कर सकते हैं।

Making UPI payments from the main bank account is increasing the risk of digital fraud. 2025-11-27
Telescope Today

सम्बंधित समाचार

योगी कैबिनेट में नई ऊर्जा, आठ मंत्रियों के शपथ ग्रहण से बढ़ी राजनीतिक हलचल

May 10, 2026

अखण्ड आर्यावर्त महासभा : कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटेंगे साधु-संत, हिंदुवादी नेता

May 10, 2026

मातृका महोत्सव 2026 में दिखा सशक्तिकरण, नारी सम्मान और प्रस्तुतियों ने बांधा समां

May 9, 2026

ताजा समाचार

  • योगी कैबिनेट में नई ऊर्जा, आठ मंत्रियों के शपथ ग्रहण से बढ़ी राजनीतिक हलचल

    May 10, 2026
  • कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट’ को लेकर पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखकर, पर्यावरण मंज़ूरी की प्रक्रिया पर उठाए सवाल

    May 10, 2026
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने विजय, राहुल गांधी बोले- राज्य ने नई पीढ़ी और नई सोच को चुना

    May 10, 2026
  • बंगाल के नए मुख्यमंत्री ‘सबके लिए शासन’ की संवैधानिक शपथ का पालन करें : जमीअत उलमा-ए-हिंद

    May 10, 2026
  • अखण्ड आर्यावर्त महासभा : कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटेंगे साधु-संत, हिंदुवादी नेता

    May 10, 2026

स्वास्थ्य

  • बदलती मैटरनिटी हेल्थकेयर ने बढ़ाई इंश्योरेंस क्लेम की रफ्तार : केयर हेल्थ

    May 8, 2026
  • तेज गर्मी में खुद को यूं रखते हैं कूल, सोनी सब कलाकारों ने बताए घरेलू नुस्खे

    May 8, 2026
  • Eye-Q ने राजाजीपुरम सेंटर को किया अपग्रेड, मरीजों के भरोसे को मिली नई मजबूती

    May 7, 2026
  • मेदांता लखनऊ की पहल : वरिष्ठ नागरिकों के लिए आशियाना में शुरू हुई नि:शुल्क ओपीडी

    May 6, 2026
  • बोरा फाउंडेशन : प्रभातपुरम, फैजुल्लागंज में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

    May 6, 2026

अर्थ

  • निवेश और औद्योगिक माहौल से प्रभावित हुए देशभर के सीएफओ

    May 9, 2026
  • इन्फिनिटी कनेक्ट्स की 8वीं वर्षगांठ पर जुटे उद्यमी और स्टार्टअप फाउंडर्स

    May 9, 2026
  • ऊर्जा सुरक्षा और सतत मोबिलिटी की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बना यूपी एनर्जी एक्सपो

    May 9, 2026
  • लुलु हाइपरमार्केट में चॉकलेट फेस्ट ‘लुलु बिग चोको डेज़ 2026’ का आगाज़

    May 9, 2026
  • अदाणी एग्री फ्रेश अब खरीदेगा चेरी, हिमाचल के किसानों को मिलेगा बड़ा बाजार

    May 9, 2026

अपराध

  • धारदार हथियार लेकर पीछा किया… जान बचाने के लिए घर में घुसे तो सिर में दाग दी गोली, मुरादाबाद में ‘संगीत सोम सेना’ के जिलाध्यक्ष की खौफनाक हत्या

    May 5, 2026
  • अंबेडकरनगर : सऊदी में पति की दूसरी शादी से आहत मां ने 4 बच्चों को ईंट से कूचकर मारा, बालकनी से कूदकर फरार

    May 2, 2026
  • पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर लखनऊ उड़ाने की थी साजिश, QR कोड से आतंकी फंडिंग का डिजिटल बेनकाब

    April 3, 2026
  • पाकिस्तानी हैंडलरों से सीधा कनेक्शन! शब्बीर की गिरफ्तारी ने खोले बड़े राज….आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश

    March 30, 2026
  • दामाद के कुबूलनामे से हिला गई पुलिस, तीन साल तक छिपा रहा ससुर का ये राज

    March 29, 2026

राज्य

  • योगी कैबिनेट में नई ऊर्जा, आठ मंत्रियों के शपथ ग्रहण से बढ़ी राजनीतिक हलचल

    May 10, 2026
  • कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट’ को लेकर पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखकर, पर्यावरण मंज़ूरी की प्रक्रिया पर उठाए सवाल

    May 10, 2026
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने विजय, राहुल गांधी बोले- राज्य ने नई पीढ़ी और नई सोच को चुना

    May 10, 2026
  • बंगाल के नए मुख्यमंत्री ‘सबके लिए शासन’ की संवैधानिक शपथ का पालन करें : जमीअत उलमा-ए-हिंद

    May 10, 2026
  • अखण्ड आर्यावर्त महासभा : कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटेंगे साधु-संत, हिंदुवादी नेता

    May 10, 2026

मौसम का हाल

LUCKNOW WEATHER

Share Market Live

Track all markets on TradingView

Quick Links

  • Home
  • About us
  • Our Team
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • धर्म/ज्योतिष
  • फिल्म

Join us on Facebook

Follow us on Twitter

Website Developed by - Prabhat Media Creations

wordpress theme powered by jazzsurf.com

© Copyrights 2026, All Rights Reserved to TelescopeToday.IN