Thursday , September 19 2024

खजूर इतवार के साथ 24 मार्च को होगी ईसाई समुदाय के पुण्य सप्ताह की शुरुआत

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। दुनिया भर में, भारत में भी, ईसाई समुदाय मुक्ति के सबसे बड़े त्योहारों में से एक, अर्थात् गुड फ्राइडे और ईस्टर को मनाने की तैयारी कर रहा है। ईसाई समुदाय 24 मार्च को खजूर इतवार के साथ पुण्य सप्ताह में प्रवेश करेगा। ईसाई समुदाय पूरे उत्साह, भक्ति और विश्वास के साथ इस त्योहार को मनाने की तैयारी कर रहा है।

Fr. Donald De Souza (Chancellor and Spokesperson, Diocese of Lucknow) ने 24 मार्च, पाम संडे को, खजूर की डालियां का आशीर्वाद होगा और जुलूस होगा। बिशप जेराल्ड मथियस सभी पवित्र सेवाओं में मुख्य उत्सवकर्ता होंगे। 28 मार्च को(मौंडी थर्सडे) पवित्र बृहस्पतिवार के दिन शाम 6.00 बजे कैथेड्रल चर्च में 12 लोगों की पारंपरिक पाद प्रक्षालन की विधि होगी।

29 मार्च गुड फ्राइडे (पुण्य शुक्रवार) को दिव्य सेवा, शाम 4.00 बजे शुरू होगी। कैथेड्रल चर्च परिसर में क्रूस के रास्ते के साथ चर्च में, क्रूस की आराधना होगी, क्रूस का अनावरण करने के बाद, बिशप, क्रूस की वंदना करेगें, उसके पश्चात् सभी विश्वासी क्रूस की वंदना करेगें। 30 मार्च पवित्र (पुण्य) शनिवार को ईस्टर विजिल (पास्का जागरण) रात 10.30 बजे शुरू होगा चर्च परिसर में, उसके बाद पवित्र मिस्सा होगा।

31 मार्च ईस्टर रविवार (पास्का इतवार) है। सुबह 8.00 बजे पवित्र मिस्सा होगा और शाम 4.00 बजे पारंपरिक ऑल-चर्च ईस्टर जुलूस होगा। जो सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च से शुरू होगा और हजरतगंज में सेंट जोसेफ कैथेड्रल में समापन होगा।