Saturday , July 27 2024
Emami Banner3x2

सरसों के तेल में झांझ के प्रति जागरूकता सर्वेक्षण 2023 में हुआ ये खुलासा

 

सरसों तेल के ब्रांड झांझ के स्तर पर कोई भी जानकारी साझा नहीं करते

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे डेस्क)। एनएफएक्स डिजिटल द्वारा ‘सरसों के तेल का झांझ जागरूकता सर्वेक्षण 2023: ‘झांझ की जांच’ नामक एक स्वतंत्र सर्वेक्षण उत्तर और पूर्वी भारत के प्रमुख सरसों तेल बाजारों में किया गया। सर्वेक्षण से उपभोक्ताओं के बीच सरसों के तेल की प्राथमिक विशेषता झांझ के स्तर के बारे में जानकारी की कमी का पता चलता है। आश्चर्यजनक रूप से, 85 प्रतिशत उत्तरदाता अपने खाने में नियमित रूप से शामिल होने के बावजूद सरसों के तेल के सबसे महत्वपूर्ण लाभ झांझ के स्तर से अनजान थे। सर्वेक्षण के निष्कर्षों के आधार पर और सरसों के तेल के बारे में सही जानकारी दे कर उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने के इरादे से, इमामी एग्रोटेक लिमिटेड ने तीन अलग-अलग झांझ स्तरों के अनूठे चयन में अपना ‘इमामी हेल्दी एंड टेस्टी कच्ची घानी मस्टर्ड आयल माइल्ड, स्ट्रांग, और सुपर स्ट्रांगपेश किया है।व्यक्तिगत स्वाद के अनुरूप यह अभिनव अवधारणा, सरसों के तेल के परिदृश्य को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है। यह पहली बार है कि कोई खाद्य तेल ब्रांड इस तरह की जानकारी दे रहा है।

एनएफएक्स डिजिटल द्वारा किए गए सर्वेक्षण का उद्देश्य सरसों के तेल के झांझ के स्तर के बारे में जागरूकता, धारणाओं और प्राथमिकताओं में अंतर्दृष्टि प्राप्त करना है। सर्वेक्षण से पता चला कि उपभोक्ता विशिष्ट स्वाद और सुगंध के लिए सरसों के तेल की खपत का प्राथमिक कारण झांझ मानते हैं। उत्तरदाताओं ने स्वीकार किया कि सरसों के तेल में झांझ एक बेहतर स्वाद और सुगंध प्रदान करता है, जिससे यह उनके खाना पकाने का एक अनिवार्य घटक बन जाता है।

उल्लेखनीय रूप से 75 प्रतिशत उपयोगकर्ताओंने सरसों के तेल में झांझ के स्तर के बारे में जानने में गहरी रुचि व्यक्त की। इसके अतिरिक्त, सर्वेक्षण से पता चला है कि 91 प्रतिशत उपयोगकर्ता सरसों के तेल के ऐसे ब्रांड को आज़माने की ‘अधिकाधिक संभावना’ रखते हैं जो पैकेजिंग पर इसके झांझ के स्तर के बारे में स्पष्ट जानकारी प्रदान करता है, जो खरीदारी के बारे में सोच-समझकर निर्णय लेने के लिए पारदर्शिता की तीव्र इच्छा को दर्शाता है।

Pack_together

सर्वेक्षण के निष्कर्षों और एक नए उत्पाद को लॉन्च करने की आवश्यकता पर टिप्पणी करते हुएदेबासिस भट्टाचार्य (प्रेसिडेंट, मार्केटिंग, इमामी एग्रोटेक लिमिटेड) ने कहा, “इमामी एग्रोटेक में, हम न कि सिर्फ उत्पाद की गुणवत्ता, बल्कि अपने उपभोक्ताओं को पारदर्शिता और ईमानदारी प्रदान करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। इसलिए, सरसों तेल जागरूकता ‘झांझ की जांच सर्वेक्षण’ ने हमारे उपभोक्ताओं को सम्मान देने और उन्हें ‘जानने के अधिकार’ के साथ सशक्त बनाने का सही अवसर प्रस्तुत किया है। ताकि वे सरसों के तेल की अपनी पसंद के बारे में सही विकल्प चुन सकें। जो उनकी रसोई में सबसे आवश्यक सामग्रियों में से एक है। हमें उम्मीद है कि ‘इमामी हेल्दी एंड टेस्टी कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल’ अपने तीन अलग-अलग झांझ के स्तर के साथ हमारे उपभोक्ताओं को झांझ के अपने पसंदीदा स्तर का चयन करने की स्वतंत्रता प्रदान करेगा।“