Thursday , November 26 2026

AKTU : संविधान दिवस पर प्रस्तावना का पाठ, छात्रों को दिलाई गई शपथ

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में गुरूवार को संविधान दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय के निर्देशन में सबसे पहले संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई। इसके बाद शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में भारतीय संविधान के इतिहास को समेटे एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। 

वहीं फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट में छात्रों के बीच संविधान पर क्विज प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें छात्रों ने संविधान पर अपने विचार रखे। इस मौके पर कुलसचिव अर्चना गहरवार, परीक्षा नियंत्रक प्रो0 दीपक नगरिया, कैस के निदेशक प्रो0 एसपी शुक्ल, एसो0 डीन इनोवेशन डॉ0 अनुज कुमार शर्मा, उपकुलसचिव डॉ0 आयुष श्रीवास्तव, सहा0 कुलसचिव सौरभ सिंह सहित फॉर्मेसी, मैनेजमेंट, बीटेक, एमटेक के छात्र मौजूद रहे।