Friday , September 20 2024

उत्तराखण्ड महोत्सव : उमड़ी भीड़, डांस उत्तराखण्ड डांस ने मचाया धमाल

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। पं. गोविन्द बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन में चल रहे उत्तराखण्ड महोत्सव के सातवें दिन सुबह से ही दर्शकों का आना शुरू हो गया था, शाम ढलते ढलते अपार भीड़ उमड़ पड़ी। यह महोत्सव मनोरंजन के साथ संगीत और नृत्य, पारंपरिक कला प्रदर्शन, सांस्कृतिक विविधता का एक समारोह है। जो उत्तराखंड के साथ अन्य जगहों की विरासत को संरक्षित और प्रचार की महत्वता को उजागर करता है। उत्तराखंड महापरिषद के सांस्कृतिक सचिव महेन्द्र गैलाकोटी ने बताया कि वॉयस ऑफ उत्तराखंड के नाम से गायन की भी प्रतियोगिता है और इसमें 50 हजार रुपए की पुरुष्कार राशि रखी गई है। प्रतियोगिता प्रभारी पूरन सिंह जीना ने बताया कि आडिशन के बाद चयनित 16 प्रतिभागी उत्तराखंड के 120 गानों को स्वर दे रहे है। इस प्रतियोगिता में युवा पीढ़ी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। प्रतियोगिताओं में कलाकार मनमोहक प्रस्तुतियाँ दे रहे हैं। इन प्रतियोगिताओं का सुन्दर संचालन सुन्दर सिंह बिष्ट द्वारा किया जा रहा है।

 

दोपहर में कार्यक्रमों का संचालन पूनम कनवाल एवं हरितिमा पंत द्वारा और सांध्यकालीन कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी के उद्घोषक सुरेन्द्र राजेश्वरी द्वारा किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सिंह कनवाल ने बताया कि इस मंच में पहली बार बालिकाओं द्वारा कलाकार- गार्गी घुघतियाल, कृतिका रावत, स्नेहा बिष्ट, अदिति अधिकारी, रिया सिंह, तनिशा गैलाकोटी, शोभा पटवाल, खुशी, पूजा बिष्ट, यामिनी आदि ने मनमोहक प्रस्तुति दी। उत्तराखण्ड का प्राचीन पारम्परिक सुन्दर छोलिया नृत्य कामना बिष्ट के निर्देशन में आर्ट्स एण्ड कल्चरल ग्रुप्स कल्याणपुर द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। यह युद्ध शैली का नृत्य है, कलाकारों द्वारा रंग बिरंगे वस्त्र पहन कर हाथ में ढाल तलवार लिये दमुआ नगाड़े की थाप पर तुरही रंगसिंह के शंखनाद पर किया जाता है।  

 महापरिषद की टीम में प्रमुख रूप से दीवान सिंह अधिकारी, गोविन्द बल्लभ फुलारा, अवधेश कोठारी, राजेश बिष्ट, प्रदीप चंद, सुरेश पाण्डेय, भुवन पटवाल, पूरन चन्द्र भदौला, भुवन पाठक, सुन्दर सिंह बिष्ट, जगत सिंह राणा, अनिल पाण्डेय, रमेश चन्द्र सिंह अधिकारी, लाल सिंह बिष्ट, पान सिंह, सुनील उप्रेती सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण पूरे लगन एवं समर्पित भाव से महोत्सव को सफल बनाने में लगे हैं।

आज के अतिथि भारतीय जीवन बीमा के सहायक मण्डल प्रबन्धक हरि मोहन सिंह, सहायक मण्डल प्रबन्धक संजीव कुमार श्रीवास्तव तथा महापरिषद के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उत्तराखण्ड महापरिषद के पदाधिकारियों ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। 

दोपहर में आयोजित एकल नृत्य में 9 प्रतियोगियों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम अरूणिमा चतुर्वेदी, द्वितीय जाह्नवी बिष्ट, तृतीय गार्गी द्विवेदी रही। इस प्रतियोगिता में जज डा. सुधा मिश्रा जोशी रहीं। प्रतियोगिता महिला शाखा की अध्यक्ष पुष्पा वैष्णव, राजेश्वरी रावत, सुनीता कनवाल की देखरेख में सम्पन्न हुई। उधांचल कला केन्द्र, अल्मोडा ने विविध करतबों से भीड़ का ध्यानाकर्षण किया।

आदिया बिष्ट का एकल नृत्य, सांगवी बिष्ट का एकल नृत्य, आदित्य का एकल नृत्य, यशोदा जीना का एकल गाना, सभी ने अपनी अपनी सुन्दर प्रस्तुति देकर मंच सजाया। धुन फाउण्डेशन के कविता कुमार एवं बेनजय कुमार का गायन, सूचना विभाग उ0प्र0 सरकार के दलों की प्रस्तुति, सुरताल संगम की प्रस्तुति, सुरभि श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुरभि संगीत महाविद्यालय जानकीपुरम, द्वारा गणेश वन्दना, देश भक्ति गीत, नारी सशक्तिकरण गीत की सुन्दर प्रस्तुति दी। रामलीला समिति तेलीबाग की टीम ने जानकी अधिकारी के नेतृत्व में मोनिका मेहरा का नृत्य, बबीता जोशी की प्रस्तुति, राहुल फर्तियाल एवं मोनिका का युगल नृत्य तथा इशिता जोशी का लोक गायन खूब सराहा गया। वालीवुड नृत्य दक्षिता दुबे द्वारा, सोनिया बिष्ट के नेतृत्व में मायापुरी अतरौली द्वारा सुन्दर नृत्यों से दर्शको का मनोरंजन किया गया।

झोड़ों की प्रस्तुतियाँ- हेमा बिष्ट के नेतृत्व में शिवानी विहार कल्याणपुर, सुशीला नेगी के नेतृत्व में वसुन्धरापुरम कल्याणपुर एवं दमयन्ती नेगी के नेतृत्व में गोमती नगर विस्तार के दलों द्वारा परम्परागत वेश भूषा में झोड़े का सुन्दर प्रस्तुतिकरण कर दर्शको का मन मोहा। 

वाइस ऑफ उत्तराखण्ड के द्वितीय राउण्ड के चार प्रतिभागियों अनुपमा श्रीवास्तव, पंकज वाणगी, हरितिमा पंत तथा नेहा जोशी ने अपने गायन से खूब तालियाँ बटोरी। डांस उत्तराखण्ड डांस के तीसरे राउण्ड के चार दलो हेमा बिष्ट के नेतृत्व में आर्ट्स एण्ड कल्चरल ग्रुप कल्याणपुर, संगीता अहूजा के नेतृत्व में यश म्यूजिक ग्रुप अयोध्या, पिंकी नौटियाल के नेतृत्व में एक नया सवेरा नीलमथा, नन्दा रावत के नेतृत्व में जौहार सांस्कृति समिति विकास नगर ने सुन्दर प्रस्तुतियाँ देकर मंच सजाया। 

केन्द्रीय संचार ब्यूरो सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से संगीत कला केन्द्र लखनऊ ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किये। संस्कृति विभाग देहरादून के सहयोग से पिथौरागढ से प्रकाश रावत के नेतृत्व में आये 20 कलाकारों के दल द्वारा-वन्दना जय हो बाला गोरिया, झोड़ा, छपेली, कुमाऊँनी, गढ़वाली, नेपाली गीतो से मंच गुंजयमान किया। इनके गायक कलाकार रमेश जगेरिया, दीपिका राज, देवेन्द्र सिंह पन्नू है।