Thursday , September 19 2024

Lucknow University : वार्षिक संवादपत्र “द लुम्बा टाइम्स” का अनावरण

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लखनऊ विश्विद्यालय का व्यापार प्रशासन विभाग, वर्ष 1956 से लगातार नयी ऊचाईयों को छू रहा है। इसी कड़ी में शनिवार एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ। व्यापार प्रशासन विभाग ने अपना वार्षिक संवादपत्र- द लुम्बा टाइम्स का अनावरण किया। इस अनावरण पर कुलपति ने विभाग के सभी फैकल्टी मेंबर्स एवं छात्रों कों शुभकामनाएं दी। यह संवादपत्र विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता साहू और सभी फैकल्टी मेंबर्स द्वारा चाणक्य सभागार में अनावरण किया गया। इस अवसर पर विभाग के विद्यार्थी, शिक्षकों और अन्य स्टाफ को सम्मानित किया गया और संवादपत्र का अनावरण किया गया।

इस समारोह में विभाग के अध्यक्ष ने संवादपत्र की महत्ता पर विचार किया और छात्रों को व्यावसायिक जगत में अपना स्थान बनाने के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा दी। वे विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि समाचार पत्र एक माध्यम है जो उन्हें अनुभव, ज्ञान और समर्थन प्रदान करता है। यह संवादपत्र व्यापार प्रशासन विभाग के बीते दिनों के प्रमुख घटनाक्रम, उपलब्धियाँ, एवं सहयोग का उल्लेख किया गया है।

संवादपत्र के लॉन्च के साथ, अनेक शोधार्थियों ने अपने शोध प्रस्तुत किए, जो व्यावसायिक दुनिया में नए दृष्टिकोण और समाधानों को प्रस्तुत करते हैं। यह समारोह विभाग की ऊर्जा, संघर्ष और नए नक्शों के साथ नवीनतम उत्साह और जोश के साथ समाप्त हुआ।