Friday , September 20 2024

बिटिया फाउंडेशन : अंगूठी पहना 21 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ, 25 नवम्बर को लेंगे सात फेरे

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर व्यापारी समाज द्वारा निरालानगर स्थित जेसी गेस्ट हॉउस मे 21 बेटियों की सामूहिक सगाई, गोदभाराई एवं तिलक रस्म संपन्न कराई गयी। संयोजक मनीष गुप्ता ने बताया है कि बिटिया फाउंडेशन एवं व्यापारी समाज द्वारा 25 नवम्बर को आयोजित होने वाले बिटिया विवाह उत्सव के पूर्व विवाह से जुड़ी सभी रस्मे सम्पूर्ण की जाती रही है। इस मौके पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने भी सभी बेटियों को अपना शुभाशीष प्रदान किया। 

आयोजन का शुभारम्भ लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, अभिषेक खरे, भारत भूषण गुप्ता एवं अमन तलवार, पुरोहित मुकेश जेटली द्वारा गणेश पूजन से किया गया। घनश्याम अग्रवाल, जेसी गेस्ट हाउस के अभिषेक अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदर्शन कटियार, दीपक मेहरोत्रा, गोपाल अग्रवाल, राकेश त्रिपाठी ने सभी 21 बेटियों की सगाई में योगदान किया। सभी बेटियों ने राधा कृष्ण का मोहक नृत्य भी किया। उधर संस्था एवं व्यापार मंडल पदाधिकारी सुमित गुप्ता, दिवांशु, मुकेश वर्मा, मनोज सिंह पुजारी, मनीष पार्थ, रामू गुप्ता, सोनू जायसवाल, अनिमेस, प्रदीप मिश्रा, अभिषेक गुप्ता,राजू वर्मा, सिप्पी अग्रवाल, सनी वर्मा, शिवाकांत, मोहित केसवानी, नितिन, विजय जायसवाल, हितेश, अलोक, पवन, राज एवं मातृशक्ति सेविका विद्या गुप्ता, शिवा गुप्ता, सुमन सिंह, सोनी तोमर, रश्मि गुप्ता, अनीता गुप्ता इत्यादि ने मेवा व बूँदी लड्डू, नारियल से बेटियों की गोदभराई संपन्न कराई।

ऋषि मेहरा, अभिनव गुप्ता, राजेश वर्मा, राजीव गुप्ता, रविन्द्र गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, इत्यादि ने सभी लड़को का तिलकोत्सव संपन्न किया। आयोजन के मध्य भोजन परोसने की व्यवस्था को संदीप वर्मा, संजय सिंह वर्मा, अवधेश गुप्ता, विनोद, संतोष गुप्ता द्वारा किया गया। आयोजन में निजी सचिव मुख्यमंत्री किशोर पंथ, हसनगंज थाना प्रभारी राज कुमार, मुकेश जिंदल, पवन तलवार, अलोक केसरवानी, महेश, अनुज गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, राकेश त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी सहित विभिन्न व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। 25 नवम्बर को रामाधीन सिंह लाँन निरालानगर में सभी 21 बेटियों का विवाह संपन्न होगा।