Friday , September 11 2026

चंद्रयान 3 : भारत ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, जश्न का माहौल

नई दिल्‍ली (टेलिस्कोप टुडे संवाददाता)। चंद्रयान-3 मिशन के जरिए भारत ने अंतरिक्ष में इतिहास रच दिया। चंद्रयान की सफल लैंडिंग होते ही पूरे देश में हर तरफ भारत माता की जय के जयकारे गूंजने लगे। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization) के कंट्रोल रूम भी करतल ध्वनि से गूंज उठा। कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़े पीएम नरेंद्र मोदी ने हाथ में तिरंगा लहराया और इतिहास रचने के लिये वैज्ञानिकों सहित पूरे देश वासियों को बधाई दी। उन्होंने अगले मिशन के लिए भी वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी।