लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल 3 सितंबर को अपनी स्थापना के 30 वर्ष पूरे करने जा रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के रूप में स्थापना पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। जिसका प्रारंभ 25 अगस्त से होगा और समारोह 9 सितंबर को होगा। यह निर्णय शनिवार को संगठन की मुख्य संचालक मंडल की बैठक में में लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि 25 अगस्त से देश के विभिन्न राज्यों और उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के बाजारों में पदयात्राएं प्रारंभ की जाएगी। जनपदों के भिन्न भिन्न बाजारों में पद यात्राओं के माध्यम से व्यापारी जोड़ो सदस्यता अभियान तेज किया जाएगा एवं संगठन की उपलब्धियां और भविष्य के संकल्पों को आम व्यापारी जनता एवं सरकार को बताया जाएगा।
1 सितंबर को सभी जनपदों में वाहन रैलियां निकाली जाएंगी। 3 सितंबर को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस आयोजित किया जाएगा। जिन जनपदों में किसी कारणवश 3 सितंबर को व्यापारी दिवस आयोजित नहीं हो पाएगा, वह आने वाले 6 दिन तक इसे आयोजित कर सकते हैं। 9 सितंबर को पीलीभीत में आयोजित राष्ट्रीय व्यापारी दिवस पर इस पखवाड़े का समापन किया जाएगा।
बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष शिव अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ महामंत्री सुरेश छाबलानी, प्रदेश मंत्री जावेद बेग, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, महिला महामंत्री एकता अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्की लखमानी, युवा नगर अध्यक्ष अश्वन वर्मा, अनुज गौतम, संजय सोनकर, दीपेश गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष ललित सक्सेना, पतंजलि सिंह, रमेश सिंह, राजीव कक्कड़, राजीव अरोड़ा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal