लखनऊ। बाल चौपाल के संयोजन में शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय बंशीगढी, ब्लॉक काकोरी में समाजसेवी अनूप मिश्रा अपूर्व द्वारा प्रधानाध्यापिका प्रीति त्रिवेदी, सहायक अध्यापिका मोनिका एवं सहायक बृजेश की उपस्थिति में पर्यावरण संरक्षण हेतु “सेल्फी विद झोला” और “आओ संवारे धरती का आंचल” अभियान के तहत “पर्यावरण पाठशाला व कार्यशाला” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। अनूप मिश्रा ने बच्चों को पॉलीबैग्स, पॉलीथीन, प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में लघु नाटक ‘पॉलिथीन आंटी’ की सहायता से जागरूक किया। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार भगवान शिव ने समुद्र मंथन के समय सभी के जीवन की रक्षा हेतु विषपान किया था, ठीक उसी प्रकार वृक्ष हमारे पर्यावरण से कार्बनडाइऑक्साइड स्वरूप विषपान करते हैं और अमृत रूपी ऑक्सीजन (प्राणवायु) देते हैं। अतः वृक्ष हमारे लिए जीवित भगवान स्वरूप है, हमें उनकी भगवान की तरह ही सेवा करनी चाहिए। प्रधानाध्यापिका प्रीति त्रिवेदी ने बताया कि हम प्लास्टिक को अपने घरों में पुनः इस्तेमाल करके उपयोगी वस्तुएं बना सकते हैं। अनूप मिश्रा द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर कई बच्चों ने दिए। जिनमें छवि शर्मा, विभा शर्मा, पूर्वी शर्मा, जीविका यादव, प्रशांत शर्मा, शुभ शर्मा, राज शर्मा ,अभिनव शर्मा, मानस, आर्यन, चिराग, वंदना, पायल ,रूमी शर्मा, मोहिनी, मीनाक्षी, अभिषेक, विशाल, अनुज, देवा शर्मा प्रमुख है।अंत में अनूप मिश्रा सभी बच्चों को उपहार स्वरूप कलर्स, कपड़े के बने थैले, सैनिटाइजर प्रदान किए।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal