Wednesday , February 11 2026

दो दिवसीय कबड्डी इंटर क्लास प्रतियोगिता का समापन

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। खुन-खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में शिक्षा शास्त्र विभाग एवं स्पोर्ट्स क्लब के सौजन्य से दो दिवसीय कबड्डी इंटर क्लास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के सभी विभागों की कबड्डी टीम ने प्रतिभाग किया। 

बुधवार को कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि लुआक्टा अध्यक्ष प्रो. मनोज पाण्डेय के साथ प्रो. वीर विक्रम सिंह (जय नारायण पी.जी. कॉलेज), डॉ. इमरान खान (मुमताज पी.जी. कॉलेज) तथा महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंशु केडिया उपस्थित रही। दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर (बी.ए. फर्स्ट ईयर) की कबड्डी टीम, द्वितीय स्थान पर (बी.ए. थर्ड ईयर) की कबड्डी टीम और प्रथम स्थान पर (बी.ए. सेकेंड ईयर) की टीम रही। 

प्रतियोगिता में विजयी टीम को स्पोर्ट्स क्लब के सौजन्य से सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के अंत में क्रीड़ा प्रभारी / स्पोर्ट्स क्लब की इंचार्ज प्रो.  चेतना सामंत ने सभी स्टूडेंट्स को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया। संपूर्ण प्रतियोगिता के दौरान स्पोर्ट्स  क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।