Thursday , February 12 2026

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.34 अंक की सांकेतिक कमजोरी के साथ 6,941.47 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,076.58 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 158.20 अंक यानी 0.32 प्रतिशत उछल कर 50,279.60 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 118.27 अंक यानी 1.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 10,472.11 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 0.18 प्रतिशत टूट कर 8,313.24 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स 131.70 अंक यानी 0.53 प्रतिशत लुढ़क कर 24,856.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ।एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि तीन सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। ताइवान स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से ताइवान वेटेड इंडेक्स में आज कोई कारोबार नहीं हो रहा है।गिफ्ट निफ्टी आज फिलहाल 71 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,901.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 252.38 अंक यानी 0.93 प्रतिशत फिसल कर 27,014 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.77 प्रतिशत लुढ़क कर 8,227.50 अंक के स्तर तक गिर गया है।दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 0.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ 57,718 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.66 प्रतिशत उछल कर 5,017.27 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। कोस्पी इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 131.79 अंक यानी 2.46 प्रतिशत उछल कर 5,486.28 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,430.48 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,137.06 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।