प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित करेली थाने में विदेशी छात्र के साथ हुई मारपीट मामले में मंगलवार की रात विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर, आरोपितों की तलाश की जा रही है। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने दी।उन्होंने बताया कि चीन निवासी छात्र शऊ पिंग छऊ को जीटीवी नगर करेली के कुछ लोगों ने अगवा कर लिया और उसके साथ मारपीट की। इस संबंध में पीड़ित छात्र की तहरीर पर दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपितों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal