Thursday , February 12 2026

सुपर सकर और पोकलैंड लगाकर शुरू हुई किला मोहम्मदी नाले की सफाई

लखनऊ। आगामी मानसून को देखते हुए नगर निगम एवं सुएज इंडिया ने नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में किला मोहम्मदी नाले का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त के निर्देशानुसार सुएज इंडिया ने अपनी एक सुपर सकर मशीन को किला मोहम्मदी नाले ज़ोन 8 की सफाई के लिए लगा दी है एवं नाले की सफाई का अभियान शुरू कर दिया गया है। 

बारिश के दौरान सबसे ज्यादा जलभराव की समस्या जोन 8 में आती है। इसी के मद्देनज़र किला मोहम्मदी नाले की सफाई करना बहुत महत्वपूर्ण है। सुएज इंडिया के परियोजना निदेशक राजेश मठपाल ने बताया कि हमारी टीम पूरी तत्परता से नगर निगम के इस सफाई अभियान में सहयोग कर रही है। नगर निगम की इस तैयारी को देखते हुए ऐसा लग रहा है इस मानसून में जोन 8 के निवासियों को जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।