Wednesday , October 28 2026

KISNA का यूपी में विस्तार, जौनपुर में 33वें एक्सक्लूसिव आउटलेट का शुभारंभ

 

जौनपुर (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। KISNA डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने जौनपुर में अपने एक्सक्लूसिव आउटलेट का भव्य उद्घाटन किया। यह आउटलेट पॉलिटेक्निक चौराहा, उमरपुर में स्थित है। इस अवसर पर हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक घनश्याम ढोलकिया, सीईओ पराग शाह एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह किसना का उत्तर प्रदेश में तैंतीसवा स्टोर है, जबकि देश में उनके स्टोरों की संख्या 177 पहुंच गई है।

इस भव्य शुभारंभ के अवसर पर KISNA ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर लेकर आया है। इनमें डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 100% तक की छूट तथा केवल 25% डाउन पेमेंट पर डबल गोल्ड रेट प्रोटेक्शन शामिल है। ग्राहक अपने पुराने सोने को एक्सचेंज करके डायमंड ज्वेलरी की खरीद पर 105% वैल्यू का लाभ भी उठा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, KISNA डायमंड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज सहित 90% बायबैक और 95% एक्सचेंज की सुविधा प्रदान करता है। साथ ही, ग्राहकों को ग्रैंड लकी ड्रॉ में भाग लेने और कार या स्कूटर जीतने का मौका भी मिलेगा।

हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक घनश्याम ढोलकिया ने कहा, “जौनपुर में KISNA की एक्सक्लूसिव आउटलेट का शुभारंभ उत्तर प्रदेश में हमारी उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दीपावली नई शुरुआत और परिवार की प्रिय परंपराओं का अवसर है। इस त्योहारी सीजन में हम अधिक से अधिक परिवारों तक डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की खुशियां पहुंचाने के लिए उत्साहित हैं। देशभर में अपने विस्तार के साथ हमारा ध्यान हर उत्सव और हर परिवार का हिस्सा बनने पर बना हुआ है, ताकि ‘हर घर KISNA’ के हमारे विजन को साकार करने के और करीब पहुंच सकें।”

KISNA डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के सीईओ पराग शाह ने कहा, “जौनपुर KISNA के लिए ऐसे उपभोक्ताओं से जुड़ने का अवसर प्रस्तुत करता है, जो अपनी परंपराओं, उत्सवों और जीवन के खास पड़ावों में ज्वेलरी को महत्वपूर्ण स्थान देते हैं। अपनी नई एक्सक्लूसिव की आउटलेट के माध्यम से हमारा उद्देश्य उत्कृष्ट कारीगरी के साथ डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की शानदार रेंज तथा लग्जरी शोरूम का अनुभव उपलब्ध कराना है। इस त्योहारी सीजन में हम उपभोक्ताओं का स्वागत करने और उन्हें अपने कलेक्शन तथा आकर्षक फेस्टिव ऑफर्स को देखने का अवसर देने के लिए उत्साहित हैं, चाहे वे किसी को उपहार दे रहे हों या अपनी उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए कोई खास खरीदारी कर रहे हों।”

KISNA के एक्सक्लूसिव आउटलेट पार्टनर्स गोकुल अग्रवाल एवं किशन अग्रवाल ने कहा, “हमें हरि कृष्णा ग्रुप की 34 वर्षों से अधिक की विरासत और विशेषज्ञता से समर्थित KISNA डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी को जौनपुर लाने पर गर्व है। हम शहर के उपभोक्ताओं को डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के अपने शानदार कलेक्शन का अनुभव लेने के लिए आमंत्रित करते हैं, जिन्हें स्थानीय पसंद और विभिन्न अवसरों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। त्योहारी सीजन में जब परिवार एक साथ आते हैं, तो हमारा उद्देश्य हर उत्सव के लिए आकर्षक डिजाइनों और शानदार ऑफर्स के माध्यम से डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की खरीदारी को और यादगार बनाना है।”