Sunday , August 9 2026

टॉपर्स टॉक में गूंजे सफलता के मंत्र, 2027 अभ्यर्थियों को मिला तैयारी का रोडमैप

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। आईआईएम सहित देश के प्रतिष्ठित स्नातक प्रबंधन और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हासिल करने वाले लखनऊ के छात्रों ने अपनी सफलता की कहानियां साझा करते हुए आगामी 2027 बैच के अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

टॉप रैंकर्स के सुपरग्रैड्स की ओर से हजरतगंज स्थित कार्यालय में आयोजित टॉपर्स टॉक में सफल छात्रों ने अपनी तैयारी की यात्रा, समय प्रबंधन और प्रवेश परीक्षाओं की रणनीति के बारे में बताया।

सुपरग्रैड्स छात्रों को आईपीएम सहित आईआईएम बेंगलुरु, आईआईएम कोझिकोड, टाप्मी, सिम्बायोसिस, नरसी मोंजी विश्वविद्यालय, निकमार, एनएफएसयू गांधीनगर तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं के लिए तैयार करता है।

कार्यक्रम में सीएमएस महानगर की मानविकी वर्ग की छात्रा श्रेष्ठा की सफलता विशेष चर्चा में रही। उन्होंने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के साथ प्रवेश परीक्षा की तैयारी की और इसके साथ ही भारतीय शास्त्रीय गायन में संगीत विशारद भी हैं। मानविकी वर्ग की ऐश्वर्या खन्ना ने एक वर्ष का अंतराल लेकर तैयारी की और सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि एक साल का इंतजार और मेहनत अब पूरी तरह सार्थक महसूस हो रही है।

वहीं सीएमएस गोमतीनगर की पीसीएम छात्रा राशिका ने बोर्ड परीक्षा और प्रवेश परीक्षा की तैयारी को साथ संभाला। बेहतर समय प्रबंधन के लिए वह रोज सुबह 4:30 बजे उठकर पढ़ाई करती थीं। सीएमएस महानगर की छात्रा जेशना ने सुपरग्रैड्स के साथ दो वर्षों तक तैयारी की और बोर्ड परीक्षा के साथ प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करते हुए सफलता हासिल की।

कार्यक्रम में अशोका विश्वविद्यालय से 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति हासिल करने वाली छात्रा की उपलब्धि भी साझा की गई।

विशाल शर्मा (सेंटर डायरेक्टर, टॉप रैंकर्स) ने कहा, “आज के समय में यूजी प्रवेश परीक्षाओं में सफलता केवल अच्छे अंकों तक सीमित नहीं है। सही दिशा में निरंतर तैयारी, समय प्रबंधन और अपने लक्ष्य के प्रति अनुशासन छात्रों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमारे टॉपर्स की अलग-अलग पृष्ठभूमि से मिली सफलता इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन के साथ हर विद्यार्थी अपने सपनों के संस्थान तक पहुंच सकता है।”

टॉपर्स ने 2027 के अभ्यर्थियों को निरंतर तैयारी, नियमित अभ्यास, मॉक टेस्ट, समय प्रबंधन और विषयों की स्पष्ट समझ को सफलता की प्रमुख कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और अनुशासित तैयारी के साथ मानविकी, पीसीएम और अन्य शैक्षणिक पृष्ठभूमि के विद्यार्थी भी देश के प्रतिष्ठित स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हासिल कर सकते हैं।

सुपरग्रैड्स की ओर से आयोजित टॉपर्स टॉक का उद्देश्य सफल छात्रों के अनुभवों और तैयारी के तरीकों को आगामी बैच के अभ्यर्थियों तक पहुंचाना तथा उन्हें प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराना था।