राजकोट। गुजरात के राजकोट से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक युवा महिला का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला है। मृतक महिला आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर स्थानीय निकाय चुनाव लड़ चुकी थी। परिजनों का आरोप है कि उसकी मौत के पीछे लिव-इन पार्टनर का हाथ है।गुजरात के जेतपुर शहर में 23 वर्षीय नंदनी बोसामिया का शव किराए के फ्लैट में पाया गया, जहां वह पिछले एक साल से रह रही थी। गोंडल चौराहे के पास स्थित उस फ्लैट में 22 जून की शाम को उसकी लाश पंखे से लटकी मिली। पुलिस के अनुसार, नंदनी जेतपुर की रहने वाली थी और असलम हुसैन समा नामक व्यक्ति के साथ लिव-इन में रह रही थी। वह शादीशुदा था और उसकी एक पत्नी भी थी।पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि नंदनी इस बात से बहुत परेशान थी कि असलम अक्सर जूनागढ़ में अपनी पत्नी से मिलने जाता था। एसीपी बी जे चौधरी ने कहा, “नंदनी पिछले एक साल से असलम के साथ रह रही थी। असलम पहले से शादीशुदा था, और उसकी पत्नी से मिलने के कारण वह बहुत आहत थी। इसी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया हो सकता है।”पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। फरार आरोपी असलम की तलाश भी शुरू कर दी गई है, और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।पुलिस का कहना है कि घटना की गहराई से जांच की जा रही है, और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस दुखद घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal