Sunday , August 23 2026

नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं को रोजगारोन्मुख कौशल का मिलेगा प्रशिक्षण

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में सोमवार को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप छात्राओं के व्यक्तित्व विकास और रोजगार कौशल को मजबूत करने के लिए नंदी फाउंडेशन के सहयोग से एक सप्ताह का निःशुल्क Employability & Domain Skills Training Program शुरू किया गया। 

कार्यशाला के पहले दिन फाउंडेशन के समन्वयक सुनीत कुमार ने छात्राओं को प्रशिक्षण के मकसद, नौकरियों के अवसरों और व्यक्तित्व व पेशेवर कौशल के महत्व के बारे में बताया। इस एक सप्ताह के प्रशिक्षण में छात्राओं को संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास, पेशेवर प्रस्तुति, साक्षात्कार की तैयारी, डिजिटल साक्षरता, वित्तीय जागरूकता, टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता और समय प्रबंधन जैसी जरूरी दक्षताओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

महाविद्यालय समन्वयक डॉ. विजेता दीक्षित ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा, “आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल डिग्री काफी नहीं है। व्यवहारिक कौशल और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी हैं। यह कार्यक्रम छात्राओं को कुशल और रोजगार के लिए तैयार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है l

 महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंशु केडिया ने बताया कि इस कार्यशाला के अतिरिक्त महाविद्यालय में ग्रीष्म अवकाश मे नि: शुल्क इंग्लिश स्पीकिंग और डांस क्लासेस भी चलाई जा रही है, जो पूरे जुलाई तक चलेगी।