Tuesday , June 2 2026

‘गवाही मत देना’ कहकर पीटा… ट्विशा शर्मा केस के गवाह पर हमला, समर्थ के दोस्तों पर लगा आरोप

भोपाल। मध्य प्रदेश के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में एक नया विवाद सामने आया है। मामले की सीबीआई जांच के बीच केस के एक गवाह के साथ कथित मारपीट की घटना ने सनसनी फैला दी है।पीड़ित का आरोप है कि मुख्य आरोपी समर्थ के दोस्तों ने उसे गवाही देने से रोकने और दबाव बनाने के उद्देश्य से हमला किया। वहीं, दूसरे पक्ष ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि युवक ने शराब के नशे में रेस्टोरेंट में हंगामा किया था।जानकारी के अनुसार, यह घटना 30 मई की बताई जा रही है। पीड़ित नीरज दुबे कटारा हिल्स क्षेत्र में गिरिबाला सिंह के घर के पास एक सांची पार्लर संचालित करता है। त्विषा शर्मा मामले में साक्ष्य जुटाने के दौरान पुलिस ने उसे गवाह बनाया था। नीरज का कहना है कि घटना वाले दिन वह इलाके के एक रेस्टोरेंट में गया था, जहां पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उसे घेर लिया।गवाही न देने का दबाव बनाने का आरोपनीरज दुबे ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट में मौजूद 4 से 5 युवकों ने उससे पूछा कि वह इस मामले में गवाह क्यों बना है। इसके बाद उसे धमकाया गया और गवाही न देने का दबाव बनाया गया। नीरज का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़ित का दावा है कि हमलावरों का संबंध समर्थ के मित्रों से है और हमला केवल इसलिए किया गया ताकि वह जांच एजेंसियों के सामने बयान न दे सके।आरोपियों का पलटवार, हंगामे का लगाया आरोपदूसरी ओर, रेस्टोरेंट संचालक और दूसरे पक्ष का कहना है कि नीरज दुबे शराब के नशे में रेस्टोरेंट पहुंचा था और वहां उसने हंगामा किया। उनका दावा है कि विवाद इसी वजह से हुआ और गवाही या केस से जुड़े किसी दबाव का मामला नहीं है।घटना के बाद दोनों पक्षों ने कटारा हिल्स थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटनाबताया जा रहा है कि पूरी घटना रेस्टोरेंट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। सामने आए फुटेज में कुछ युवक नीरज दुबे के साथ हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है।पुलिस बोली- सभी पहलुओं की हो रही जांचकटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक ने पहले नीरज दुबे द्वारा हंगामा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी बीच नीरज ने अपने साथ मारपीट और गवाही प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाया है। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।सीबीआई जांच के बीच बढ़ी हलचलगौरतलब है कि त्विषा शर्मा केस पहले से ही प्रदेश का चर्चित मामला बना हुआ है और इसकी जांच सीबीआई कर रही है। ऐसे में एक गवाह पर हमले के आरोप सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अब जांच एजेंसियों और पुलिस की नजर इस बात पर है कि क्या वास्तव में गवाह को प्रभावित करने की कोशिश की गई या फिर यह सामान्य विवाद का मामला है।फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। मामले की सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।