Thursday , May 14 2026

SBI : 29 वर्षों के अनुभव के साथ दिपेश राज ने संभाली लखनऊ मंडल की कमान

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ मंडल के नए मुख्य महाप्रबंधक दिपेश राज ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। श्री राज ने 1997 में एसबीआई के साथ एक परिवीक्षाधीन अधिकारी के रूप में अपना करियर शुरू किया था। अपने 29 साल के लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने बैंक के कई महत्वपूर्ण विभागों में काम किया है। जिसमें मजबूत नेतृत्व और पेशेवर उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया। 

अपने वर्तमान कार्यभार से पहले, वह नई दिल्ली मंडल में एसबीआई के महाप्रबंधक (नेटवर्क -2) के रूप में कार्यरत थे। दिपेश राज ने दीपक कुमार दे का स्थान लिया है, जिन्हें उप प्रबंध निदेशक (डीएमडी) के पद पर पदोन्नत कर कॉर्पोरेट सेंटर स्थानांतरित किया गया है।