Tuesday , August 25 2026

SBI : सामुदायिक विकास पर फोकस के साथ नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय स्टेट बैंक लखनऊ मंडल ने सामुदायिक विकास पर ध्यान केन्द्रित करके नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत की। मंगलवार को स्थानीय प्रधान कार्यालय में भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ मण्डल के मुख्य महाप्रबन्धक दीपक कुमार दे ने बधिर महिला कल्याण फ़ाउंडेशन को बधिर महिलाओं के कौशल प्रशिक्षण के लिए रु 5,00,000/- का चेक भेंट किया।

बधिर महिला कल्याण फ़ाउंडेशन, लखनऊ की महासचिव मिनी गोयल ने स्टेट बैंक के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त परिसर में वृक्षारोपण और बैंक कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर महाप्रबंधक गण, उप महाप्रबंधक गण, वरिष्ठ अधिकारी गण स्टाफ सदस्य एवं संस्थान के सदस्य उपस्थित रहे।