अखिल भारतीय सिविल लेखा संगठन के केन्द्रीय क्षेत्र शाखा लखनऊ का हुआ गठन
लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। केन्द्रीय भवन, अलीगंज में शुक्रवार को आयोजित बैठक में केन्द्रीय क्षेत्र शाखा, लखनऊ के पदाधिकारियों का चयन एवं शाखा का गठन हुआ। बैठक में केन्द्रीय क्षेत्र शाखा के अंतर्गत आने वाले राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के भारतीय सिविल लेखा के समस्त वरिष्ठ लेखा अधिकारी सदस्यों और वेतन एवं लेखा अधिकारी सदस्यों ने प्रतिभाग किया। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के सिविल मंत्रालय से संबन्धित सारे भुगतानों एवं प्राप्तियों के रखरखाव और सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्राणाली के संचालन की ज़िम्मेदारी सिविल लेखा के वरिष्ठ लेखा अधिकारी तथा वेतन एवं लेखा अधिकारी ही वहन करते हैं। जैसा कि विदित है कि कोरोना काल के दौरान केंद्रीय सिविल लेखा सेवा को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आवश्यक सेवायें घोषित किया गया था। उक्त बैठक मे केन्द्रीय क्षेत्र शाखा, लखनऊ के अध्यक्ष पद पर जितेंद्र प्रकाश, उपाध्यक्ष पद पर नीरज श्रीवास्तव एवं सचिव पद पर निसार अहमद का चयन हुआ। निष्पक्ष निर्वाचन कराने हेतु संगठन के केंद्रीय पदाधिकारी अनीता रावत (उपाध्यक्ष), भौमिक (अतिरिक्त महासचिव), राहुल बुटोला (आडिटर) एवं कौशल मिश्रा (महासचिव) की उपस्थिति रही।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal