Friday , September 20 2024

शैलेश कुमार सिंह (शैलू) अध्यक्ष, राजकुमार बने उप्र ताइक्वाण्डो एसोसिएशन के सचिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ताइक्वाण्डो एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा की बैठक रविवार को होटल सौभाग्यम इन, गोमती नगर में आयोजित की गयी। इस बैठक में हुए चुनावों में अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह (शैलू), सचिव राजकुमार व कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बनाए गए है। इसके अलावा उपाध्यक्ष आनन्द मणी जुगरान, सह-सचिव मोहित कुमार, कार्यकारिणी सदस्य हिम प्रीत सिंह, एसएम आसिफ, अमरनाथ, तसकीन जहीर बनाये गए।

चुनाव परिणाम की घोषणा निर्वाचन अधिकारी आरबी त्रिपाठी ने की। बैठक में ताइक्वाण्डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षक संतोष कुमार मोहंती, उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक सुधीर शर्मा व उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के पर्यवेक्षक रंजीत राज भी मौजूद थे।