लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लखनऊ आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन ने भव्य कर्टेन रेज़र कार्यक्रम के दौरान लखनऊ आर्किटेक्चर फेस्टिवल के तीसरे संस्करण LAF 3.0 की औपचारिक घोषणा की। इस अवसर पर फेस्टिवल की आयोजन स्थल संबंधी रूपरेखा का अनावरण किया गया। इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.lucknowarchitecturefestival.in, http://www.lucknowarchitecturefestival.in का शुभारंभ किया गया।
LAF 3.0 का आयोजन 22 से 24 जनवरी, 2027 तक इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम, लखनऊ में किया जाएगा। इस वर्ष की थीम ‘एक्सप्रेसवे प्रदेश, विजन 2047 : भविष्य की संरचना’ रखी गई है। एक्सपो, सिम्पोजियम और कार्यशालाओं को एक साझा मंच पर प्रस्तुत करने वाला यह आयोजन वास्तुकला के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति, सतत विकास और आर्थिक प्रगति को नई दिशा देने के विचार को केंद्र में रखेगा।
कर्टेन रेज़र समारोह में शहर के वास्तुकारों, शिक्षाविदों तथा निर्माण उद्योग से जुड़े प्रमुख लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम ने आगामी फेस्टिवल के लिए उत्साह और अपेक्षाओं का माहौल तैयार किया।
लखनऊ आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आर्किटेक्ट रेपुंजय पटेल ने कहा, “लखनऊ आर्किटेक्चर फेस्टिवल की वास्तविक भावना उन संवादों में निहित है, जिन्हें यह जन्म देता है, उन विविध दृष्टिकोणों में जो एक मंच पर सामने आते हैं, और उन विचारों में जो फेस्टिवल समाप्त होने के बाद भी हमारी सोच को दिशा देते रहते हैं।”
आर्किटेक्ट रंजन शुक्ला (वरिष्ठ वास्तुकार, GCA Alumni Association) ने कहा, “लखनऊ की वास्तुकला विरासत अत्यंत समृद्ध है। चुनौती यह है कि शहर की इस पहचान को उसके भविष्य के विकास के साथ किस प्रकार आगे बढ़ाया जाए। लखनऊ आर्किटेक्चर फेस्टिवल एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां विरासत, आधुनिक डिजाइन और जिम्मेदार शहरी विकास के बीच संतुलन स्थापित करने पर विचार-विमर्श किया जा सकता है।”
कार्यक्रम में आर्किटेक्ट रेपुंजय पटेल (अध्यक्ष, LAA), आर्किटेक्ट प्रशांत पाल सिंह (पूर्व अध्यक्ष, LAA), आर्किटेक्ट अविनाश घई (उपाध्यक्ष, LAA), डॉ. वंदना सहगल (डीन, फैकल्टी ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, AKTU एवं संरक्षक, LAA), आर्किटेक्ट अजय बेहल (संरक्षक, LAA) तथा आर्किटेक्ट देवेश मणि त्रिपाठी (अध्यक्ष, IPA) की उपस्थिति रही।
इसके अतिरिक्त आर्किटेक्ट अविरल अग्रवाल (चेयरमैन, IIID लखनऊ रीजनल चैप्टर), आर्किटेक्ट रजत कांत मित्तल (अध्यक्ष, IUDI लखनऊ सेंटर), आर्किटेक्ट अमित के. सिंह (अध्यक्ष-निर्वाचित, IUDI लखनऊ सेंटर), आर्किटेक्ट अंशु सिंह (अध्यक्ष, महिला फोरम, ITPI), आर्किटेक्ट पुष्पेंद्र कुमार (ITPI), आर्किटेक्ट विशाल माथुर (अध्यक्ष, YACA), आर्किटेक्ट राहुल जादौन एवं आर्किटेक्ट नवीन सिंह, आर्किटेक्ट केशव कुमार, आर्किटेक्ट के.के. अस्थाना, आर्किटेक्ट राजीव कक्कड़, आर्किटेक्ट मोहम्मद सबाहत, आर्किटेक्ट आशीष श्रीवास्तव, आर्किटेक्ट शुभ्रा मित्तल, आर्किटेक्ट आशुतोष वर्मा एवं आर्किटेक्ट रोहित परमार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
वास्तुकारों में आर्किटेक्ट दीप्ति पांडे राणा, आर्किटेक्ट नीरज कुशवाहा एवं आर्किटेक्ट शशांक मिश्रा शामिल रहे, जबकि व्यापार जगत से अनुराग अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, मनुज शर्मा एवं श्री करुणेश वर्मा उपस्थित रहे।
तीन दिवसीय आयोजन का शुभारंभ उद्घाटन सत्र, तकनीकी चर्चाओं, लाइव वर्कशॉप, प्रदर्शनी भ्रमण और आर्किटेक्ट्स गाला डिनर के साथ होगा। दूसरे दिन की प्रमुख गतिविधियों में की-नोट प्रस्तुतियां, तकनीकी सत्र, फिल्म प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे। अंतिम दिन हेरिटेज वॉक, वास्तु डिजाइन प्रतियोगिता का निर्णायक सत्र, की-नोट प्रस्तुति तथा समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal