Sunday , November 22 2026

हेल्थऑन मैराथन : हर उम्र के लोगों ने दिखाया दमखम, दिया ये संदेश


लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। रविवार की सुबह लखनऊ में सेहत, फिटनेस और उत्साह का अलग ही नजारा देखने को मिला। AU Small Finance Bank द्वारा आयोजित Healthon Half Marathon 2026 की शुरुआत जनेश्वर मिश्र पार्क से हुई। जिसमें धावक, परिवार और फिटनेस प्रेमी शामिल हुए। अलग-अलग दौड़ श्रेणियों में 12,100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। लखनऊ से शुरू हुई यह पहल अब 10 शहरों तक जाएगी और इसके जरिए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और बिहार में 1.25 लाख से अधिक लोगों को स्वास्थ्य और फिटनेस से जोड़ने का लक्ष्य है। 

कार्यक्रम को ज्ञानवीर सिंह (IFS, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी), आशुतोष निरंजन (IAS, परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश सरकार), राजीव कृष्ण (DGP, उत्तर प्रदेश सरकार), मुकेश मेश्राम (अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार), गौरव दीक्षित (IRTS, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,, उत्तर रेलवे), पवन अग्रवाल (IAS, विशेष सचिव (गृह), उत्तर प्रदेश सरकार) और राहुल श्रीवास्तव (IPS, DGP PRO), एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के प्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

मैराथन में अनुभवी धावकों से लेकर परिवारों और पहली बार दौड़ में हिस्सा लेने वाले लोगों तक, हर उम्र के प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों के लिए चार श्रेणियां 2 KM Fun Run, 5 KM Smart Run, 10 KM Fitness Run और 21 KM Half मैराथन रखी गई थीं। 

प्रमुख आकर्षण 21 KM हाफ मैराथन में पुरुष वर्ग में रवि कुमार पाल ने 01:05:14 के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। उनके बाद सतेन्द्र कुमार (01:07:26) और आकाश तिवारी (01:18:17) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में काजल ने 01:39:59 के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि प्रेमलता (01:40:20) और नीरजा (01:44:36) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। दोनों वर्गों में विजेताओं को ₹21,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः ₹11,000 और ₹5,100 दिए गए। 

10 KM फिटनेस रन के पुरुष वर्ग में बलराम ने 00:31:25 के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। उनके बाद अनुपम (00:31:52) और सूरज पाल (00:31:59) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में मनीषा राय ने 00:36:58 के समय के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि वंदना (00:37:29) और मोहिनी (00:39:42) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। प्रत्येक वर्ग में शीर्ष तीन प्रतिभागियों को क्रमशः ₹11,000, ₹5,100 और ₹3,100 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। 5 KM स्मार्ट रन के विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया, जबकि 2 KM फन रन ने सुबह के आयोजन में समावेशिता और उत्सव का माहौल जोड़ा। इसमें प्रतिभागियों के लिए लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया गया। 

AU SFB के लिए लखनऊ एक महत्वपूर्ण बाजार है। बैंक शहर के 16 टचपॉइंट्स के जरिए आलमबाग, हजरतगंज, आशियाना, शहीद पथ, चिनहट, इंदिरा नगर, अलीगंज और गोमती नगर सहित प्रमुख इलाकों में ग्राहकों को सेवाएं दे रहा है। Healthon के साथ जुड़कर AU SFB बैंकिंग से आगे बढ़ते हुए लखनऊ के लोगों को स्वास्थ्य, फिटनेस और बेहतर जीवनशैली से जोड़ने की इस पहल का हिस्सा बना है। 

AU SFB लंबे समय से ऐसे आयोजनों का समर्थन करता रहा है, जो लोगों को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। बैंक राजस्थान के प्रमुख सालाना रनिंग आयोजनों में से एक AU Jaipur Marathon का Title Sponsor भी है। इसके जरिए बैंक बड़े स्तर पर लोगों को फिटनेस से जोड़ने और समुदायों को एक साथ लाने वाली पहलों को लगातार प्रोत्साहित कर रहा है। लखनऊ में शानदार शुरुआत के बाद Healthon Half Marathon की अगली दौड़ 29 नवंबर 2026 को गोरखपुर में होगी। इसके बाद यह सीरीज अन्य शहरों में आगे बढ़ेगी और 7 फरवरी 2027 को पटना में इसका समापन होगा।