नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में छात्रों का भविष्य लगातार संकट में रहा है। यहां तक कि कांग्रेस ने आपातकाल के दौरान छात्रों को जेल भेजा और उन पर लाठियां भी चलवाईं।अनुराग ठाकुर ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस छात्रों के मुद्दे पर केवल राजनीति कर रही है। उन्होंने राजस्थान में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का उल्लेख कर कहा कि पांच वर्षों में 19 में से 17 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए, लेकिन इसके बावजूद तत्कालीन शिक्षा मंत्री को कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बना दिया।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस छात्रों के हितों की बात करती है, जबकि उसके शासनकाल में युवाओं का भविष्य लगातार संकट में रहा।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal