लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सेक्टर-एच अलीगंज में मिनी स्टेडियम के पास क्षतिग्रस्त सीवर लाइन को बदला जा रहा है। इस कार्य के पूरा हो जाने से सेक्टर-एच के कई हिस्सों में लंबे समय से बनी सीवर ओवरफ्लो एवं जल निकासी की समस्या का समाधान हो जायेगा। यह कार्य वन सिटी वन ऑपरेटर परियोजना के अंतर्गत कार्यरत संस्था सुएज इंडिया द्वारा कराया जा रहा है।
सुएज इंडिया के नेटवर्क मैनेजर रजनीश शर्मा ने बताया कि संबंधित स्थान पर सीवर लाइन कई दशक पूर्व बिछाई गई थी। समय के साथ लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके कारण क्षेत्र में बार-बार सीवर जाम एवं ओवरफ्लो की समस्या उत्पन्न हो रही थी और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइन को हटाकर नई सीवर पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इसके बाद क्षेत्र की सीवर व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक सुचारु हो जाएगी तथा स्थानीय निवासियों को सीवर ओवरफ्लो जैसी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal