लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां सोमवार को पूर्वाभ्यास के जरिये परखी गयी। कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय के निर्देशन में समारोह स्थल पं0 अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पूर्वाभ्यास किया गया।
इस दौरान शैक्षणिक शोभा यात्रा निकाली गयी तो मेधावियों के बैठने के स्थान और मेडल के क्रम को तय किया गया। पूर्वाभ्यास के दौरान शैक्षणिक शोभायात्रा में राज्यपाल की भूमिका में प्रो0 अरूणिमा वर्मा रहीं। इस दौरान प्रति कुलपति प्रो0 राजीव कुमार, कुलसचिव रीना सिंह, वित्त अधिकारी केशव सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो0 दीपक नगरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal