Sunday , June 21 2026

वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार-2’ में महेश चंद्र देवा का प्रभावशाली पुलिसिया अंदाज

लखनऊ (शम्भू शरण वर्मा/टेलीस्कोप टुडे)। जियो हॉटस्टार पर 19 जून को रिलीज हुई वेब सीरीज Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रेम, बदला, राजनीति और सत्ता के ताने-बाने पर आधारित इस सीरीज में अभिनेता महेश चंद्र देवा ने इंस्पेक्टर चौबे की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सीरीज के दूसरे सीजन में कहानी पहले से अधिक रोमांचक और जटिल हो गई है, जहां रिश्तों के साथ-साथ राजनीतिक संघर्ष और सत्ता की लड़ाई भी प्रमुखता से दिखाई गई है। इसी कथानक में इंस्पेक्टर चौबे का किरदार कहानी को आगे बढ़ाने और घटनाक्रम में नया मोड़ लाने का काम करता है।

महेश चंद्र देवा ने अपने अभिनय से इस किरदार को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है। उनके संवाद, स्क्रीन प्रेजेंस और पुलिस अधिकारी की भूमिका में गंभीरता दर्शकों को आकर्षित कर रही है। वेब सीरीज में उनके अभिनय की सराहना की जा रही है और यह भूमिका उनके करियर की उल्लेखनीय उपलब्धियों में शामिल मानी जा रही है।

गौरतलब है कि ‘ठुकरा के मेरा प्यार सीजन-2’ में मुख्य भूमिकाओं में संचिता बसु और धवल ठाकुर नजर आ रहे हैं। सीरीज 19 जून को जियोस्टार पर स्ट्रीम हो चुकी है और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त कर रही है।

महेश चंद्र देवा बॉलीवुड के एक बेहतरीन कैरेक्टर आर्टिस्ट और रंगकर्मी हैं, जिन्होंने अपनी संजीदा और पुलिसिया भूमिकाओं से दर्शकों के बीच एक खास पहचान बनाई है।अपनी अदायगी से लोहा मनाने वाले देवा दोनों माध्यम रंगमंच और सिनेमा में सशक्त अभिनेता है। 

उन्होंने पर्दे पर कई बार पुलिस अधिकारी के किरदारों को जीवंत किया है। उनके इंस्पेक्टर चौबे और सिमिलर कॉप कैरेक्टर्स (जैसे ‘चूना’ वेब सीरीज में SI महेश त्रिपाठी या ‘बवाल’ में भारतीय ट्रैफिक पुलिस) काफी चर्चा में रहे हैं। 

उनका यह रूप काफी कड़क, रीयलिस्टिक और कभी-कभी व्यंग्यात्मक होता है। वह अपनी यूनीक संवाद अदायगी और यूपी-बिहार के कड़क पुलिसिया लहजे के लिए जाने जाते हैं, जो दर्शकों को काफी प्रभावित करता है। 

महेश चंद्र देवा लगातार सिनेमा और ओटीटी की दुनिया में सक्रिय हैं। उनकी आने वाली और हालिया प्रोजेक्ट्स में फिल्म कुकू की कुंडली, सोनी लिव पर सिविल लाइंस और दिल चीर के देख है। जहां वे अपनी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन करते नजर आएंगे। 

अभी हाल में ही रिलीज हुई बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की फिल्म सूबेदार में उन्होंने एक ‘कार एजेंट’ का किरदार निभाया है। बिंदिया के बाहुबली इस पॉपुलर टीवी/ओटीटी सीरीज में उन्होंने ‘भगत यूट्यूबर’ का बेहद दिलचस्प रोल प्ले किया है। भागवत चैप्टर वन: राक्षस में उन्होंने ‘सेल मेट’ (जेल के कैदी) की भूमिका निभाई है। 

स्टार प्लस के सीरियल तोड़कर दिल मेरा में बड़े बाबू का किरदार ने घर घर तक पहचान बनाई। इसके अलावा उन्होंने फिल्म कागज़, शादी में ज़रूर आना, मुल्क, बाबूमोशाय बंदूकबाज़, व्हाई चीट इंडिया, झलकी, पीलीभीत, भीड़, भौकाल 2, जमतारा -2 आदि में भी महत्वपूर्ण किरदार निभाया है।