Sunday , June 21 2026

सामूहिक योगाभ्यास के साथ विद्यार्थियों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, गोमती नगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष आशीष कुमार अग्रवाल, सचिव राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, उपप्रधानाचार्या शालू श्रीवास्तव, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

योग विशेषज्ञ डॉ. ओ.एन. अवस्थी (आयुष मंत्रालय से संबद्ध डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध इंस्टीट्यूट) ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वयं से जुड़ने का माध्यम है।”

इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) रही, जिसका उद्देश्य बढ़ती आयु में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखना है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक योगाभ्यास एवं स्वस्थ जीवन के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुराग अग्रवाल,संजीव अग्रवाल,भूपेंद्र अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।