Thursday , November 5 2026

PNB में हिंदी का बढ़ाया मान, उत्कृष्ट राजभाषा कार्य के लिए शाखाओं को मिला सम्मान

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। पंजाब नैशनल बैंक के मंडल कार्यालय लखनऊ में सुजीत कुमार नेगी (मंडल प्रमुख) की अध्यक्षता में मुख्य राजभाषा समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मंडल के उप मंडल प्रमुख द्वय: सुनील कुमार व किसलय तिवारी, सीएसी प्रमुख एफ.के. गुप्ता, पीएलपी प्रमुख रूपेश कुमार रौशन, सहायक महाप्रबंधक जागृति मीणा सहित मंडल के स्टाफ उपस्थित रहे।

इस दौरान पिछले वित्त वर्ष (2025-26) में सर्वश्रेष्ठ राजभाषा कार्यनिष्पादन करने वाली शाखाओं को अंत:शाखा राजभाषा शील्ड तथा मंडल के अनुभागों को अंत: अनुभाग राजभाषा शील्ड एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त हिंदी-माह 2026 में स्टाफ सदस्यों के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे निबंध लेखन, कहानी-लेखन, सामान्य हिंदी ज्ञान, उच्चाधिकारियों हेतु टिप्पण प्रतियोगिता एवं अधीनस्थ संवर्ग के लिए सुलेख प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। 

समारोह के दूसरे भाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत स्टाफ सदस्यों द्वारा स्वरचित कविता, शायरी आदि प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का समापन उपमंडल प्रमुख सुनील कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।