Thursday , November 5 2026

स्कैम फ्रेंचाइजी की वापसी, सोनी लिव ने जारी किया ‘स्कैम 2010’ का पहला लुक

मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सोनी लिव ने बिरला स्टूडियोज़ और अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट की स्कैम 2010 का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है, जो दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रही स्कैम फ्रेंचाइज़ी का अगला अध्याय है! सीज़न 3 का निर्देशन हंसल मेहता कर रहे हैं, जिन्होंने स्कैम 2010: द हर्षद मेहता स्टोरी बनाकर भारतीय स्ट्रीमिंग जगत के इतिहास के सबसे पसंदीदा शोज़ में से एक दर्शकों को दिया था!

हाल ही में, iMDB ने स्कैम 2010को अब तक के सबसे सराहे गए शोज़ में से एक के रूप में सम्मानित किया, क्योंकि यह लगातार पाँच वर्षों तक उनकी दशक की सर्वश्रेष्ठ सीरीज़ की सूची में शीर्ष स्थान पर रहा!

जनवरी 2027 में प्रीमियर के लिए तैयार स्कैम 2010 में सिद्धार्थ बोडके मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। उन्होंने कहा, “स्कैम 2010 में मुख्य किरदार निभाना मेरे करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण और खास अनुभवों में से एक रहा है। जिस बात ने मुझे सबसे ज़्यादा आकर्षित किया, वह थी उस छवि के पीछे के इंसान को समझना। हम सभी उस बड़ी शख्सियत को जानते हैं, लेकिन मैं यह जानना चाहता था कि वह वास्तव में कौन था, उसे क्या प्रेरित करता था और उसने वे फैसले क्यों लिए जो उसने लिए। मैं लंबे समय से इस किरदार के साथ जी रहा हूँ और इस पूरी प्रक्रिया ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है, सिर्फ़ एक अभिनेता के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक इंसान के रूप में भी। हंसल सर के साथ काम करना एक शानदार सीखने वाला अनुभव रहा और बहुत मज़ेदार भी! स्कैम सीरीज़ की पहले से ही एक मज़बूत विरासत रही है और उसे आगे बढ़ाने की ज़िम्मेदारी मिलना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। मैं सचमुच उत्साहित हूँ कि लोग आखिरकार वह देखेंगे जो हमने मिलकर बनाया है।”