Thursday , November 5 2026

टाइटन के ‘उत्सव’ कलेक्शन में दिखेगा रिश्तों का नया रंग


लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। टाइटन वॉचेस ने अपने नए कैंपेन चोज़न फैमिली के साथ त्योहारों की शुरुआत की है। टाइटन की 55 फीसदी घड़ियाँ उपहार देने के लिए खरीदी जाती हैं, ऐसे में उपहार देने की कला हमेशा से टाइटन की कहानी का एक अहम हिस्सा रही है। यह रिश्तों का जश्न मनाने और खास मौकों को यादगार बनाने का एक ज़रिया है। टाइटन का ‘उत्सव’ कलेक्शन, साथ रहने की खुशी और सोच-समझकर दिए गए उपहारों के ज़रिए इसी भावना को जीवंत करता है।

आज के दौर में परिवार का दायरा बड़ा हो गया है, और अब इसमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें हम अपने साथ खुशियाँ मनाने के लिए चुनते हैं। उपहार देना अब केवल पारंपरिक पारिवारिक रिश्तों तक ही सीमित नहीं है; आज हम अपने हर दोस्त, सहकर्मी और हर उस व्यक्ति को खास मौके पर उपहार देना चाहते हैं, जो जीवन के सफ़र में हमारे साथ जुड़ जाते हैं। अपने नए कैंपेन ‘चोज़न फैमिली’ कैंपेन के ज़रिए, टाइटन का ‘उत्सव’ कलेक्शन परिवार के बदलते स्वरूप और उन रिश्तों को उजागर है जो पारंपरिक बंधनों से कहीं आगे हैं। 

इस कैंपेन के बारे में बात करते हुए, टाइटन कंपनी लिमिटेड में एनालॉग वॉचेस डिवीज़न की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर रंजनी कृष्णस्वामी ने कहा, “परिवार सिर्फ वह नहीं है जिसमें हम पैदा होते हैं, बल्कि वह भी है जिसे हम जीवन के सफर में खुद चुनते हैं और बनाते हैं। जीवन के कई अनुभवों से गुज़रते हुए, दोस्त परिवार बन जाते हैं, सहकर्मी साथी बन जाते हैं और ये रिश्ते जीवन भर के लिए गहरे हो जाते हैं। इस कैंपेन के ज़रिए, टाइटन इन खूबसूरत रिश्तों का जश्न मनाता है। यहाँ एक घड़ी उपहार में देना, हमारे द्वारा बिताए गए समय, यादों और पलों को हमेशा के लिए संजोने का एक तरीका बन जाता है।”

यह कैंपेन दिल को छू जाने वाली दो कहानियों के ज़रिए चोज़न फैमिली के अलग-अलग पहलुओं पर रोशनी डालता है। पहली कहानी एक ऐसी दोस्ती के बारे में है जो धीरे-धीरे परिवार का हिस्सा बन जाती है, जहाँ प्यार और अपनापन भौगोलिक दूरियों से कहीं ज़्यादा मायने रखता है। दूसरी कहानी एक व्यस्त रेस्तरां की रसोई में घटती है, जहाँ लंबे समय तक साथ काम करने, चुनौतियों का सामना करने और छोटी-छोटी जीत हासिल करने से सहकर्मी एक परिवार की तरह बन जाते हैं। 

दोनों कहानियाँ दिखाती हैं कि कैसे दोस्ती गहरी होती है, पेशेवर रिश्ते विकसित होते हैं, और जीवन के सफर में मिलने वाले लोग हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन जाते हैं। उपहार देने के इस खूबसूरत अंदाज़ के ज़रिए, टाइटन की घड़ियाँ इन खास रिश्तों और उन पलों की निशानी बन जाती हैं, जो इन रिश्तों को अर्थपूर्ण बनाते हैं। 

इस कैंपेन के पीछे की रचनात्मक सोच के बारे में बात करते हुए, किनेक्ट और 22फीट ट्राइबल की सीईओ चांदनी शाह ने कहा, ‘चोज़न फैमिली’ ने हमें त्योहारों की भावना को अपनाने और एक ऐसी सच्चाई खोजने का मौका दिया, जो आज के रिश्तों को जीने तरीके से मेल खाती है। परिवार दोस्ती, साथ बिताए अनुभवों, छोटी-छोटी बातों और उन लोगों से भी बनता है जो समय के साथ हमेशा हमारे साथ खड़े रहते हैं।

किनेक्ट में, हमारा हमेशा से मानना रहा है कि ब्रांड की सबसे प्रभावी कहानियां लोगों, संस्कृति और उनके आस-पास की दुनिया की गहरी समझ से जुड़ी होती हैं। इसलिए, हमारा फोकस कहानी को सरल, अपनेपन से भरपूर बनाने पर था, ताकि टाइटन आभार, अपनापन और जश्न के पलों में स्वाभाविक रूप से शामिल हो सके। हमें ऐसे तरीके से काम करते हैं कि इंसानी जिंदगी की सच्चाई और ब्रांड की भूमिका आपस में सहजता से जुड़ जाएं।’’

टाइटन की खास भावनात्मक कहानी और उसकी जानी-पहचानी धुन के साथ पेश किया गया कैंपेन ‘चोज़न फैमिली’, आज के समय में परिवार के अलग-अलग रूपों का जश्न मनाता है। इस दिवाली, टाइटन सभी को उस परिवार का जश्न मनाने के लिए आमंत्रित करता है जिसे हम हमेशा से जानते हैं और साथ ही उस परिवार का भी जिसे हम समय के साथ खुद चुनते हैं। यह त्योहारों पर दिए जाने वाले उपहारों को एक खूबसूरत याद में बदल देता है, जो हमें एहसास दिलाता है कि इन लोगों के साथ हमारी जिंदगी कितनी समृद्ध हो जाती है।